History of 25 February: 25 फरवरी का दिन भारतीय इतिहास के लिए बेहद खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसी दिन 25 फरवरी 2012 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो-स्थानिक देशों की सूची से हटाया था। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत अब पोलियो मुक्त हो चुका है। अब भारत के नौनिहालों को पोलियो विलांगकता का शिकार होकर जीवनभर आंसू रोने को बाध्य नहीं होना पड़ेगा।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 25 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 25 फरवरी को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

25 फरवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1884 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और गुजरात के गांधीवादी रविशंकर व्यास का जन्म 25 फरवरी 1884 को हुआ था।
1894 - भारतीय आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का जन्म 25 फरवरी 1894 को हुआ था।
1938 - भारतीय क्रिकेटर और रेफरी फारुख इंजीनियर का जन्म 25 फरवरी 1938 को हुआ था।
1948 - भारतीय फिल्म अभिनेता, गायक और फिल्म निर्देशक डैनी डेन्जोंगपा का जन्म 25 फरवरी 1948 को हुआ था।
1962 - 25 फरवरी 1962 को जवाहरलाल नेहरू की पार्टी कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल की थी।
1970 - भारतीय समाज सुधारक और दक्षिण-पश्चिमी राज्य केरल के स्वतंत्रता सेनानी मन्नथु पद्मनाभन का निधन 25 फरवरी 1970 को हुआ था।
1974 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था।
1981 - भारतीय बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को हुआ था।
1991 - हिंदी टेलीविजन उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय अभिनेता एली गोनी का जन्म 25 फरवरी 1991 को हुआ था।
1992 - हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी 1992 को हुआ था।
1994 - भारतीय बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली फिल्म अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को हुआ था।
1995 - 25 फरवरी 1995 को भारतीय राज्य असम में एक ट्रेन पर बम हमला हुआ था, जिसमें लगभग 27 सैनिकों की मौत हुई थी।
2000 - भारतीय मंच के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता कुथिरावट्टम पप्पू का निधन 25 फरवरी 2000 को हुआ था।
2007 - मलयालम फ़िल्मी गीतों के गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्माता पी. भास्करन का निधन 25 फरवरी 2007 को हुआ था।
2008 - भारतीय न्यायाधीश, विधिवेत्ता और अधिवक्ता हंस राज खन्ना की मृत्यु 25 फरवरी 2008 को हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











