24 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of October 24)

History of 24 October: 24 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए इसलिए खास है क्योंकि 24 अक्टूबर 2018 के दिन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 205 पारियों में 10,000 रन बनाने वाले 12वें और सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 24 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

24 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

24 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1775- अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर का जन्म 24 अक्टूबर 1775 को हुआ था।

1865- भागवत सिंह गोंडल रियासत के शासक महाराजा थे। जिनका जन्म 24 अक्टूबर 1865 को हुआ था।

1871- असम साहित्य सभा के पहले अध्यक्ष पद्मनाथ गोहेन बरुआ का जन्म 24 अक्टूबर 1871 को हुआ था।

1883- मिर्जा इस्माइल एक भारतीय राजनेता थे जो मैसूर, जयपुर और हैदराबाद के राज्यों के दीवान थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1883 को हुआ था।

1914 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी लक्ष्मी सहगल का जन्म 24 अक्टूबर 1914 को हुआ था।

1921 - रासीपुरम कृष्णास्वामी अय्यर लक्ष्मण एक भारतीय कार्टूनिस्ट, चित्रकार और हास्य लेखक थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1921 को हुआ था।

1940 - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन जिन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का नेतृत्व किया। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1940 को हुआ था।

1960- भारतीय अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी सोप ओपेरा में सहायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1960 को हुआ था।

1974 - अनुराग ठाकुर जो कि हमीरपुर से भारत में संसद के निचले सदन के सदस्य थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ था।

1976 - भारतीय अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था।

1980 - भारतीय शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती का जन्म 24 अक्टूबर 1980 को हुआ था।

1991-इस्मत चुगताई एक भारतीय उर्दू उपन्यासकार, लघु कथाकार और फिल्म निर्माता थीं। जिनका देहांत 24 अक्टूबर 1991 को हुआ था।

2004- कोल्लूर मल्लप्पा हैदराबाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष थे। जिनकी मृत्यु 24 अक्टूबर 2004 को हुई थी।

2013- मन्ना डे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और भारतीय शास्त्रीय गायक थे। जिनका निधन 24 अक्टूबर 2013 को हुआ था।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 24 October: The day of 24 October is special for Indians because on 24 October 2018, Indian cricketer Virat Kohli became the 12th and fastest run-scorer to score 10,000 runs in just 205 innings in One Day International matches.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+