History of 22 October: 22 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए इसलिए खास है क्योंकि इस दिन सन् 2008 में यानि कि 22 अक्टूबर 2008 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी गई है जैसे की भारत ने अपना पहला मानव रहित चंद्र मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च किया था और इसी दिन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर गूगल प्ले भी लॉन्च किया गया था।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 22 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

22 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
- 1900- स्वतंत्रता सेनानी अशफाकउल्ला खान का जन्म 22 अक्टूबर 1900 को हुआ था।
- 1923 - मलयालम लेखक तातापुरम सुकुमारन का जन्म 22 अक्टूबर 1923 को हुआ था।
- 1934 - भारतीय हृदय शल्य चिकित्सक शरद पांडे का जन्म 22 अक्टूबर 1934 को हुआ था।
- 1935 - भारतीय राजनीतिज्ञ अबू नसर खान चौधरी जो पश्चिम बंगाल सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री थे। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1935 को हुआ था।
- 1937 - भारतीय फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, हास्य अभिनेता और निर्देशक कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 को हुआ था।
- 1946 - भारतीय-अमेरिकी लेखक और वैकल्पिक-चिकित्सा अधिवक्ता दीपक चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1946 को हुआ था।
- 1952 - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष अलुरु सीलिन किरण कुमार का जन्म 22 अक्टूबर 1952 को हुआ था।
- 1954- जीबनानंद दास बंगाली भाषा के एक भारतीय कवि, लेखक, उपन्यासकार और निबंधकार थे। जिनका निधन 22 अक्टूबर 1954 को हुआ था।
- 1964 - भारतीय राजनीतिज्ञ अमित शाह जो कि वर्तमान में गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था।
- 1967 - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल किटू गिडवानी का जन्म 22 अक्टूबर 1967 को हुआ था।
- 1969 - मलयालम फिल्म में काम करने वाले भारतीय फिल्म निर्देशक अनिल राधाकृष्णन मेनन का जन्म 22 अक्टूबर 1969 को हुआ था।
- 1977 - भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता जोजू जॉर्ज, जो मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1977 को हुआ था।
- 1988 - बॉडीवुड अभिनेत्री और गायिका परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हुआ था।
- 1988- भारतीय अभिनेता अजीत खान जो हिंदी फिल्मों में सक्रिय थे। इनकी मृत्यु 22 अक्टूबर 1988 को हुई थी।
- 1997- 22 अक्टूबर 1997 को याहू ने फोर11 की खरीद पूरी की थी।
- 2008- प्रमुख भारतीय कलाकार परितोष सेन ने अपनी अंतिम सांस 22 अक्टूबर 2008 को ली थी।
- 2009- 22 अक्टूबर 2009 को माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 7 जारी की थी।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
History of 22 October: The day of 22 October is special for Indians because on this day in 2008 i.e. on 22 October 2008, many important events have happened such as India launched its first unmanned lunar mission Chandrayaan-1 and Google Play, the official app store for the Android operating system, was also launched on the same day.
Story first published: Saturday, October 22, 2022, 0:20 [IST]


Click it and Unblock the Notifications











