History of 22 February: इतिहास में 22 फरवरी का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन विश्व चिंतन दिवस और विश्व स्काउट दिवस दो प्रमुख दिवस मनाए जाते हैं। विश्व चिंतन दिवस दुनिया भर के भाइयों और बहनों की मदद और मार्गदर्शन की सराहना करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है जबकि विश्व स्काउट दिवस स्काउटिंग के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 22 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 22 फरवरी को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

22 फरवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1863 - मैसूर साम्राज्य के तेईसवें महाराजा चामराजेंद्र वाडियार X का जन्म 22 फरवरी 1863 को हुआ था ।
1892 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी इंदुलाल याग्निक का जन्म 22 फरवरी 1892 को हुआ था।
1964 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, सूरज बड़जात्या का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था।
1982 - भारतीय फ़िल्म और रंगमंच अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला का जन्म 22 फरवरी 1982 को हुआ था।
1987 - भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन व्यक्तित्व और नर्तक गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1987 को हुआ था।
1854 - कोवासजी नानाभाई डावर ने "द बॉम्बे स्पिनिंग मिल्स" नाम से पहली कॉटन मिल 22 फरवरी 1854 को शुरू की थी।
1944 - मोहनदास गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की मृत्यु 22 फरवरी 1944 को हुई थी। जबकि कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को पोरबंदर के एक समृद्ध व्यापारी गोकुलदास मखरजी के घर हुआ था।
1958 - भारतीय राजनेता और विद्वान अबुल कलाम आज़ाद का निधन 22 फरवरी 1958 को हुआ था।
1997 - हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री उर्मिला भट्ट का निधन 22 फरवरी 1997 को हुआ था।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











