22 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 22 December)

History of 22 December: गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन रामानुजन की महान उपलब्धियों को याद करने और हमारे दैनिक जीवन में गणित के महत्व को समझने का अवसर है। बता दें कि अनंत श्रृंखला, संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण आदि के रूप में रामानुजन के योगदान को गणित की दुनिया के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 22 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

22 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 22 December)

22 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1666 - सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ था।

1843 - रवींद्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर 22 दिसंबर 1843 को ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

1851 - भारत के रुड़की में पहली मालगाड़ी का संचालन 22 दिसंबर 1851 को किया गया।

1853 - शारदा देवी श्री रामकृष्ण की आध्यात्मिक पत्नी थीं। जिनका जन्म 22 दिसंबर 1853 को हुआ था।

1866 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक का जन्म 22 दिसंबर 1866 को हुआ था।

1887 - श्रीनिवास रामानुजन एफआरएस एक भारतीय गणितज्ञ थे जो भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान रहे। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को हुआ था।

1906 - मलिक राम एक प्रसिद्ध उर्दू, फारसी और अरबी विद्वान थे। इनका जन्म 22 दिसंबर 1906 को हुआ था।

1914 - सच्चिदानंद सरस्वती एक भारतीय धार्मिक शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु और योग विशेषज्ञ थे, जिन्होंने पश्चिम में प्रसिद्धि और अनुसरण प्राप्त किया। इनका जन्म 22 दिसंबरर 1914 को हुआ था।

1924 - कनकलता बरुआ एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और एआईएसएफ नेता थीं, जिन्हें ब्रिटिश पुलिस ने गोली मार दी थी। इकना जन्म 22 दिसंबर 1924 को हुआ था।

1935 - भारत की गुजराती लघु कथाकार तारिणी देसाई का जन्म 22 दिसंबर 1935 को हुआ था।

1938 - भारतीय रंगमंच, फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेता, निर्देशक और नाटककार मनोज मित्रा का जन्म 22 दिसंबर 1938 को हुआ था।

1958 - तारकनाथ दास एक भारतीय क्रांतिकारी और अंतर्राष्ट्रीयवादी विद्वान थे। जिनकी मृत्यु 22 दिसंबर 1958 को हुई थी।

1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली की स्थापना 22 दिसंबर 2006 को 'जेएनयू अधिनियम' के तहत भारत की संसद द्वारा की गई थी।

1967 - भारतीय शास्त्रीय वायलिन वादक जौहर अली ख़ान का जन्म 22 दिसंबर 1967 को हुआ था।

1971 - भारतीय शिक्षाविद और अर्थशास्त्री अजिंक्य डी वाई पाटिल का जन्म 22 दिसंबर 1971 को हुआ था।

1975 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार वसंत देसाई ने अपनी अंतिम सांस 22 दिसंबर 1975 को ली थी।

1987 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल ईशा तलवार, जो मलयालम और हिन्दी फ़िल्मों में काम करती हैं। इनका जन्म 22 दिसंबर 1987 को हुआ था।

1993 - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल करिश्मा लाला शर्मा, जिन्हें रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में रागिनी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 22 दिसंबर 1993 को हुआ था।

2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकायों के क्षेत्र में 22 दिसंबर 2006 को आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

2011 - वसंत बाबूराव रंजने एक भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1958 से 1964 के बीच 7 टेस्ट खेले। इनका निधन 22 दिसंबर 2011 को हुआ था।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 22 December: National Mathematics Day is celebrated on 22 December to commemorate the birth anniversary of mathematician Srinivasa Ramanujan. The day is an occasion to remember the great achievements of Ramanujan and to understand the importance of mathematics in our daily lives. Let us tell that Ramanujan's contribution in the form of infinite series, number theory, mathematical analysis etc. is considered important to the world of mathematics.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X