21 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of October 21)

History of 21 October: प्रत्येक वर्ष भारत में 21 अक्टूबर को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने के लिए 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस से जुड़ा इतिहास- 21 अक्टूबर 1959 को जब लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा सैनिकों के बीच बहस के कारण बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया, तो दस भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई और सात को चीनी सैनिकों ने कैद कर लिया। जिसके एक महीने बाद 28 नवंबर 1959 को चीनी सैनिकों ने शहीद पुलिसकर्मियों के शव सौंपे और उस दिन से हर साल शहीदों के सम्मान में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 21 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

21 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

21 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1830- नैन सिंह रावत 19वीं शताब्दी के अंत में उन पहले भारतीय खोजकर्ताओं में से एक थे जिन्होंने अंग्रेजों के लिए हिमालय की खोज की थी। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1830 को हुआ था।
  • 1835 - दक्षिण भारतीय कवि, गायक और वीणा वादक मुथुस्वामी दीक्षित जो कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध संगीतकार थे। इनका निधन 21 अक्टूबर 1835 को हुआ था।
  • 1887- भारतीय राज्य बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को हुआ था।
  • 1925 - सुरजीत सिंह बरनाला एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1925 को हुआ था।
  • 1931 - शम्मी कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्देशक थे। जिनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था।
  • 1943 - सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत की अनंतिम सरकार की घोषणा 21 अक्टूबर 1943 को की थी।
  • 1944 - भारतीय अभिनेता कुलभूषण खरबंदा जो हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1944 को हुआ था।
  • 1972 - भारतीय उद्यमी और बीवीजी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हनमंत रामदास गायकवाड़ का जन्म 21 अक्टूबर 1972 को हुआ था।
  • 1990 - भारतीय फुटबॉलर निर्मल छेत्री जो मुख्य रूप से एफसी गोवा के लिए डिफेंडर के रूप में खेलते हैं। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1990 को हुआ था।
  • 1990- प्रभात रंजन सरकार एक आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और 5018 गीतों के संगीतकार थे। जिनकी मृत्यु 21 अक्टूबर 1990 को हुई थी।
  • 1992- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर श्रीनिधि शेट्टी का जन्म 21 अक्टूबर 1992 को हुआ था।
  • 2005- 21 अक्टूबर 2005 को 52वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (भारत): "पेज 3" ने गोल्डन लोटस जीता।
  • 2010- ए. अय्यप्पन आधुनिकतावादी काल में एक भारतीय मलयालम भाषा के कवि थे। जिनका देहांत 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था।
  • 2012- यश चोपड़ा एक भारतीय निर्देशक और फिल्म निर्माता थे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया था। यश चोपड़ा ने अपनी अंतिम सांस 21 अक्टूबर 2012 को ली थी।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 21 October: Every year on 21 October in India, 'Police Commemoration Day' is celebrated to remember the brave policemen who sacrificed their lives in the discharge of their duties.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+