21 August History in Hindi: भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन 21 अगस्त 2006 को हुआ। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अगर बिस्मिल्लाह ख़ाँन नहीं होते तो शायद हमें शहनाई नामक एक साधारण वायु वाद्ययंत्र की वास्तविक क्षमता का कभी एहसास नहीं होता।

आज के इस लेख में हम आपको 21 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 21 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
21 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1871- भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म 21 अगस्त 1871 को हुआ।
1910- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म 21 अगस्त 1910 में हुआ।
1915- भारतीय उर्दू की लेखिका इस्मत चुग़ताई का जन्म 21 अगस्त 1915 में हुआ।
1927- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल बी सत्य नारायण रेड्डी का जन्म 21 अगस्त 1927 को हुआ।
1931- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन 21 अगस्त 1931 को हुआ।
1948- भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन 21 अगस्त 1948 को हुआ।
1972- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 21 अगस्त 1972 को संसद में पारित हुआ।
1978- भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ।
1978- भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन 21 अगस्त 1978 को हुआ।
1979- भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को हुआ।
1981- भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन 21 अगस्त 1981 को हुआ।
1986- 21 अगस्त 1986 को कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई।
1986- 100 और 200 मीटर के दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म 21 अगस्त 1986 को हुआ।
1988- भारत नेपाल सीमा पर 21 अगस्त 1988 को आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत हुई।
1995- खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन 21 अगस्त 1995 को हुआ।
2005- बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच 21 अगस्त 2005 में संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न हुआ।
2006- भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन 21 अगस्त 2006 को हुआ।
2007- उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन 21 अगस्त 2007 को हुआ।
2008- श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा 21 अगस्त 2008 को पुनः प्रारम्भ हुई।
2008- 21 अगस्त 2008 को भारत ने मून मिशन पर नासा से हाथ मिलाया।
2009- भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान 'सी हेरियर' 21 अगस्त 2009 को गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











