20 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of October 20)

History of 20 October: प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक साल का अभियान शुरू करना है। अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (आईओएफ) द्वारा आयोजित विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस अभियान के साथ-साथ 90 से अधिक देशों में गतिविधियां आयोजित करता है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर 1996 को यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस सोसायटी द्वारा शुरू किया गया था और यूरोपीय आयोग द्वारा समर्थित था। जबकि 1997 से, इस जागरूकता दिवस का आयोजन इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। बता दें कि 1998 और 1999 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के सह-प्रायोजक के रूप में कार्य किया था।

20 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 20 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

20 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1855 - भारतीय गुजराती भाषा के उपन्यासकार गोवर्धनराम त्रिपाठी का जन्म 20 अक्टूबर 1855 को हुआ था।
  • 1927- गुंटुरु शेषेंद्र सरमा एक तेलुगु कवि, आलोचक और साहित्यकार थे। जिनका जन्म 20 अक्टूबर 1927 को हुआ था।
  • 1923 - अनुभवी भारतीय राजनीतिज्ञ वी. एस. अच्युतानंदन का जन्म 20 अक्टूबर 1923 को हुआ था।
  • 1940 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक दल के सदस्य धनी राम शांडिल का जन्म 20 अक्टूबर 1940 को हुआ था।
  • 1952 - पंजाबी उपन्यासकार मित्तर सेन मीत का जन्म 20 अक्टूबर 1952 को हुआ था।
  • 1953 - भारतीय स्क्रीन और थिएटर अभिनेता किरण कुमार का जन्म 20 अक्टूबर 1953 को हुआ था।
  • 1961- बिरजा शंकर गुहा एक भारतीय भौतिक मानवविज्ञानी थे, जिनकी मृत्यु 20 अक्टूबर 1961 को हुई थी।
  • 1962 - 20 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन का युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1963 - भारतीय राजनीतिज्ञ, टेलीविजन व्यक्तित्व और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को हुआ था।
  • 1966 - भारत के महान शास्त्रीय तबला वादकों में से एक बिक्रम घोष का जन्म 20 अक्टूबर 1966 को हुआ था।
  • 1967 - भारत के कवि और गीतकार मनमोहन आचार्य का जन्म 20 अक्टूबर 1967 को हुआ था।
  • 1978 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हुआ था।
  • 1991- 20 अक्टूबर 1991 को उत्तर काशी में 6.1-7.1 भूकंप आया था। जिससे लगभग 670 लोगों की मृत्यु हुई थी।
  • 2008- सी. वी. श्रीधर एक भारतीय पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक थे, जिनका निधन 20 अक्टूबर 2008 को हुआ था।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 20 October: World Osteoporosis Day is celebrated every year on 20 October. The day aims to launch a year-long campaign dedicated to raising global awareness about the prevention, diagnosis and treatment of osteoporosis and metabolic bone disease. The day was instituted by the National Osteoporosis Society of the United Kingdom on 20 October 1996.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+