2 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 November)

History of 2nd November: भारत में आज के दिन कई बॉलीवुड के सितारों का जन्म हुआ है उन सब में किंग खान और बॉलीबुड के बादशाह के नाम से जाने जाने वाले लोकप्रिय अभिनेता शरुखान खान भी शामिल है। किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन में काम किया और फिर फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली डेब्यू फिल्म दीवानी जिसमें उन्होंने दूसरे मेल लीड के तौर पर कार्य किया और इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख खान के बॉलीवूड करियर की शुरुआत हुई। शाहरुख खान ने करीब 102 फिल्मों में काम किया है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है।

आज आपको इस लेख के माध्यम से 2 नवंबर को हुई एतिहासिक घटनाओं के बारे में बताएंगे। इसके साथ ये भी बताया जाएगा की इस दिन किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और मृत्यु हुई थी। आइए आपको बताएं आज के इतिहास के बारे में।

2 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 November)

2 नवंबर से जुड़ा इतिहास

1534- गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरू का जन्म 2 नवंबर 1534 में हुआ था। गुरु रामदास अमृत्सर के संस्थापक भी थें।

1833- आज ही के दिन 1833 इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस की स्थापना हुई थी। जिसे में महेंद्रलाल सरकार साआईई जो की एक बंगाली डॉक्टर थें, द्वारा की गई थी।

1834- 2 नवंबर को एटलस नामक एक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था। इस दिन को मॉरिशस में अप्रावासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1877- 2 नवंबर 1877 में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के संस्थापक और पहले स्थायी अध्यक्ष सर सुल्तान मोहम्मद शाह जिन्हें आगा खान III के नाम से भी जान जाता है का जन्म हुआ था। वह इस्माइली धर्म के 48वें इमाम थें।

1897- फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सोहराब मेरवानजी मोदी का जन्म भी 2 नवंबर को हुआ था।

1935- वयस्कों और बच्चों की कहानी लिखने वाले शिरशेंदु मुखोपाध्याय जो की एक बंगाली लेखक हैं का जन्म 2 नवंबर को हुआ था। अब उनकी उम्र 86 वर्ष है।

1936- बीबीसी ने 1936 में इसी दिन टेलीविजन सेवा की शुरुआत की थी। उस समय इस सेवा की 200 लाइनें थी और यह विश्व की पहली हाई डिफनिशन सेवा थी।

1940- शॉर्ट नोवल, निबंध और कविताएं लिखने वाली महान लेखिका ममता कालिया का जन्म 2 नंवबर को हुआ था। उन्हें साहित्य के प्रति उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

1941- भारत के अर्थशास्त्री, लेखक, पत्रकार और राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टि के सदस्य अरुण शौरी का जन्म 2 नवंबर को हुआ था। इन्हें भारतीय सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

1965- किंग खान और बॉलीवुड के बादशाह के शाहरुख खान एक दिग्गज अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1982- योगेश्वर दत् भारत का नाम विश्व में रोशन करने वाले भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर हैं, जिन्होंने 2012 में ओलंपिक में ब्रोंज मेडल और 2010 और 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें भारत सरकार द्वारा स्पोर्ट्स में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से 2023 में सम्मानित किया गया था। इस महान रेसलर का जन्म 2 नवंबर को हुआ था।

2005- भारतीय नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद जम्मू कश्मीर के 7वें मुख्यमंत्री बने थें और इन्होंने 2 नवंबर 2005 से 11 जुलाई 2008 तक जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था।

2010- ओडिशा में भजन सम्राट के नाम से जाने जाने वाले पंडित भिखारी चरण बल एक महान गायक थें। उन्हें भारतीय संगीत मे पारंपरिक ओडिया भजन, देवता जगन्नाथ को संबोधित भक्ति गीतों के लिए जाना जाता है। उन्हों कुछ फिल्मों भी गाया है। 2010 में उनकी मृत्यु हुई थी।

2012- श्रीराम शंकर अभ्यंकर भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ थे, जिन्हें बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें चौवेनेट पुरस्कार में सम्मानित किया गया था। उनकी मृत्यु 2 नवंबर को हुई थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 2nd November: Many Bollywood stars have been born in India on this day, including King Khan and popular actor Sharukhan Khan, known as the King of Bollywood. King Khan was born on 2 November 1965 in Delhi. Shahrukh Khan has worked in about 102 films. The Government of India has honored him with the Padma Shri award.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+