2 मार्च से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 March)

History of 2 March: सरोजिनी नायडू, जिन्हें भारत की कोकिला के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता और कवि थीं, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश के राज्य की पहली महिला राज्यपाल थी, जिनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 2 मार्च से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 2 मार्च को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

2 मार्च से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 March)

2 मार्च से जुड़ा भारतीय इतिहास

1933 - भारतीय संगीत निर्देशक आनंदजी विरजी शाह का जन्म 2 मार्च 1933 को हुआ, जो कल्याणजी आनंदजी की प्रसिद्ध जोड़ी का हिस्सा थे। उन्हें 1992 में पद्म श्री नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

1938 - असम के एक प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार चंद्र कुमार अग्रवाल का निधन 2 मार्च 1938 को हुआ। वह जोनाकी पत्रिका के पहले संपादक और फाइनेंसर थे। अग्रवाल, अपने दोस्त लक्ष्मीनाथ और हेमचंद्र के साथ, आधुनिक असमिया साहित्य की शुरुआत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए "असमिया साहित्य के त्रिमूर्ति" के रूप में जाने जाते हैं।

1952 - भारतीय प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 2 मार्च 1952 को औपचारिक रूप से सिंदरी कारखाने के अमोनियम सल्फेट का उद्घाटन किया। यह पहली सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी थी।

1973 - भारतीय अभिनेत्री विद्या मालवदे का जन्म 2 मार्च 1973 को हुआ जो 'चक दे इंडिया' में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय है।

1990 - बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले भारतीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ। टाइगर श्रॉफ ने 2014 में व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन फिल्म हीरोपंती से अपनी शुरुआत की थी, वे भारतीय अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of March 2: Sarojini Naidu, known as the Nightingale of India, was an Indian political activist and poet who played a significant role in India's struggle for independence from colonial rule. Sarojini Naidu was the first woman governor of the state of Uttar Pradesh, who died on 2 March 1949.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+