2 August History: मराठों और पुर्तगालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद 17 दिसंबर 1779 को मराठा पेशवा माधव राव II ने मित्रता सुनिश्चित करने के खातिर इस प्रदेश के 79 गावों को 12,000 रुपए का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तगालियों को सौंप दिया था। जिसके बाद लगभग 174 साल पुर्तालियों ने दादर एंव नगर हवेली पर राज किया और 2 अगस्त 1954 को इसे मुक्त किया, इसलिए हर साल भारत में 2 अगस्त को दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको 2 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 2 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
2 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1714- स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 2 अगस्त 1714 को हुआ।
1858- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1861- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ।
1877- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को हुआ।
1878- भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ।
1884- रोमुलो गालेगास का जन्म 2 अगस्त 1884 को हुआ।
1922- भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 2 अगस्त 1922 को हुआ।
1931- जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को हुआ।
1935- ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939- विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 2 अगस्त 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1955- 11वीं और 12वीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 2 अगस्त 1955 को हुआ।
1956- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को हुआ।
1958- पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 2 अगस्त 1958 को हुआ।
1966- भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 2 अगस्त 1966 को हुआ।
1970- पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 2 अगस्त 1970 को हुआ।
1970- 2 अगस्त 1970 को भारत की पहली महिला राजदूत सी बेलियप्पा मुतम्मा बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1979- हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 2 अगस्त 1979 को हुआ।
1980- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 2 अगस्त 1980 को हुआ।
1987- विश्वनाथ आनंद 2 अगस्त 1987 को विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
2009- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2 अगस्त 2009 में हुआ।
2010- भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 को हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











