History of 17 September: 17 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

17 September History: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाना जिले के वडनगर गांव में हुआ था। नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण और प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक है, वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे प्रमुख नेता हैं। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 से भारत के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाल था और उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 से आरंभ हुआ।

History of 17 September: 17 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

आज के इस लेख में हम आपको 17 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 17 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

17 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1867- मशहूर भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म आज ही दिन 17 सितंबर 1867 को हुआ था।
1872- भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का जन्म 17 सितंबर 1872 को हुआ।
1879- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म 17 सितम्बर 1879 को हुआ।
1903- माही क्षेत्र से फ़्रांसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का जन्म 17 सितंबर 1903 को हुआ।
1915- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन काक का जन्म 17 सितंबर 1915 को हुआ।
1929- भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का जन्म 17 सितंबर 1929 को हुआ।
1930- भारत के प्रसिद्ध वायलिन लालगुड़ी जयरमण का जन्म 17 सितंबर 1930 को हुआ।
1945- भारतीय आध्यात्मिक नेता भक्ति कारु स्वामी का जन्म 17 सितंबर 1945 को हुआ।
1948- 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना 17 सितंबर 1949 में हुई।
1956- भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन 17 सितंबर 1956 में हुआ।
1982- भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच 17 सितंबर 1982 को खेला गया।
1986- भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को हुआ।
1999- ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान 17 सितंबर 1999 में किया गया।
2006- भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर 17 सितंबर 2006 में रवाना हुई।
2006- भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 17 सितंबर 2006 में क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006- 17 सितंबर 2006 में भारत ने विश्व कप हॉकी में 11वां स्थान प्राप्त किया।
2008- जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने 17 सितंबर 2008 में विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009- केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 17 सितंबर 2009 को 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2009- 17 सितंबर 2009 को दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2017- 17 सितंबर 2017 में कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु बनीं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
17 September History: Indian Prime Minister Narendra Modi, whose full name is Narendra Damodardas Modi, was born on 17 September 1950 in Vadnagar village of Mehsana district of Gujarat. Narendra Modi is one of the important and prominent personalities of Indian politics, he is the most prominent leader of Bharatiya Janata Party (BJP). Narendra Modi took charge as the Prime Minister of India from 26 May 2014 and his second term started from 30 May 2019.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+