History of 17 नवंबर: हर साल, 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र की दुनिया भर में शिक्षा तक पहुंच हो। बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्राग में हुई घटनाओं के कारण 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना गया था।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 17 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

17 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
- 1916 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता शोभना समर्थ, जिन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में टॉकी फिल्मों के शुरुआती दिनों में अपने करियर की शुरुआत की इनका जन्म 17 नवंबर 1916 को हुई थी।
- 1920 - जेमिनी गणेशन एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया। इनका जन्म 17 नवंबर 1920 को हुआ था।
- 1928 - लाला लाजपत राय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका निधन 17 नवंबर 1928 को हुआ था।
- 1938 - रत्नाकर रामकृष्ण मटकरी एक मराठी लेखक, एक फिल्म और नाटक निर्माता/निर्देशक और महाराष्ट्र, भारत के एक स्व-शिक्षित कलाकार थे। जिनका जन्म 17 नवंबर 1938 को हुआ था।
- 1941 - भारतीय लेखक और शिक्षक तालुकु शमाराव वेंकनैय्याह का जन्म 17 नवंबर 1941 को हुआ था।
- 1959 - भारतीय खनन दिग्गज, कार्यकारी और लेखक तपन कुमार चंद का जन्म 17 नवंबर 1959 को हुआ था।
- 1959 - हिंदुस्तानी प्रकाश शास्त्रीय गायिका रेखा सूर्या का जन्म 17 नवंबर 1959 को हुआ था।
- 1961 - आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर का जन्म 17 नवंबर 1961 को हुआ था।
- 1981 - टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया की विजेता शिप्रा खन्ना का जन्म 17 नवंबर 1981 को हुआ था।
- 1982 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का जन्म 17 नवंबर 1982 को हुआ था।
- 2002 - अक्षय मोहंती उड़िया में एक भारतीय गायक, गीतकार, संगीतकार और लेखक थे। जिनकी मृत्यु 17 नवंबर 2002 को हुई थी।
- 2003 - भारतीय गायक सुरजीत बिंद्राखिया का निधन 17 नवंबर 2003 को हुआ था।
- 2007 - रघुनंदन स्वरूप पाठक भारत के 18वें मुख्य न्यायाधीश थे। जिनकी मृत्यु 17 नवंबर 2007 को हुई थी।
- 2012 - बाल ठाकरे एक भारतीय राजनेता थे जिन्होंने शिवसेना की स्थापना की। इनका निधन 17 नवंबर 2012 को हुआ था।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
History of 17 November: Every year, 17 November is celebrated as International Students' Day. The aim of this day is to ensure that every student has access to education across the world. Explain that due to the events that took place in Prague during World War II, November 17 was chosen to be celebrated as International Students' Day.
Story first published: Thursday, November 17, 2022, 0:36 [IST]


Click it and Unblock the Notifications











