15 August History: 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में सबसे खास दिनों में से एक है। इस दिन भारत को ब्रिटिश ओपनिवेशकों का लगभग 200 साल जुल्म सहने के बाद आजादी मिली थी। जिस वजह से हर साल भारत में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री हर साल दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण कर देश की जनता को संबोधित करते हैं। इसके अलावा, 15 अगस्त पर सभी भारतीय देश की आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन करते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको 15 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 15 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
15 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1772- 15 अगस्त 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।
1854- ईस्ट इंडिया रेलवे ने 15 अगस्त 1854 में कलकत्ता(अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
1872- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवि और महान दार्शनिक अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त 1872 को हुआ।
1907- इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 को इसकी स्थापना हुई।
1912- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ां का जन्म 15 अगस्त 1912 को हुआ।
1915- भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म 15 अगस्त 1915 को हुआ।
1918- प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म 15 अगस्त 1918 को हुआ।
1924- हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म 15 अगस्त 1924 को हुआ।
1924- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को हुआ।
1933- भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म 15 अगस्त 1933 को हुआ।
1938- 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 15 अगस्त 1938 को हुआ।
1942- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन 15 अगस्त 1942 को हुआ।
1947- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ।
1947- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
1947- रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 15 अगस्त 1947 में स्थापित किया गए।
1947- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन 15 अगस्त 1947 को हुआ।
1950- भारत में 15 अगस्त 1950 को 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1959- उत्तराखण्ड राज्य के पांचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" का जन्म 15 अगस्त 1959 को हुआ।
1975- भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म 15 अगस्त 1975 को हुआ।
1975- भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट के.एम. बीनामोल का जन्म 15 अगस्त 1975 में हुआ।
1982- राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 15 अगस्त 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990- जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 15 अगस्त 1990 में किया गया।
2004- भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन 15 अगस्त 2004 को हुआ।
2008- स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 15 अगस्त 2008 में संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।


Click it and Unblock the Notifications











