History of 14 January: पानीपत की तीसरी लड़ाई जो कि 14 जनवरी 1761 को हुई थी, सदी की सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक में है। जिसमें की मुस्लिम अफगानी दुर्रानी साम्राज्य ने उत्तरी भारत में हिंदू मराठा साम्राज्य को हराया। इस लड़ाई में अनुमानित 60,000-70,000 मारे गए थे और लगभग 40,000 मराठा कैदियों ने बाद में नरसंहार किया था।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 14 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

14 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1551 - अबू-अल-फ़ज़ल इब्न मुबारक मुग़ल बादशाह अकबर का वज़ीर था। जिसका जन्म 14 जनवरी 1551 को हुआ था।
1898 - महाराजा सर सुमेर सिंह केबीई जोधपुर के महाराजा थे, जिनका जन्म 14 जनवरी 1898 को हुआ था।
1905 - भारतीय अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म 14 जनवरी 1905 को हुआ था।
1921 - नारायण प्रसाद दास जी स्वामी नारायण संप्रदाय के सबसे प्रसिद्ध स्वामी में से एक थे जिन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। इनका जन्म 14 जनवरी 1921 को हुआ था।
1926 - भारतीय लेखिका और कार्यकर्ता महाश्वेता देवी बंगाली का जन्म 14 जनवरी 1926 को हुआ था।
1937 - सोभन बाबू एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे जो तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इनका जन्म 14 जनवरी 1937 को हुआ था।
1945 - पंजाबी भाषा के लेखक और कवि सुरजीत पातर का जन्म 14 जनवरी 1945 को हुआ था।
1952 - आनंदवल्ली एक भारतीय मलयालम फ़िल्म अभिनेत्री और डबिंग कलाकार थीं, जिनका जन्म 14 जनवरी 1952 को हुआ था।
1960 - हनुमप्पा मुनियप्पा रेड्डी एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता थे, जिन्हें तेलुगु सिनेमा में उनके कार्यों के लिए जाना जाता है। हनुमप्पा मुनियप्पा रेड्डी की मृत्यु 14 जनवरी 1960 को हुई थी।
1968 - फिक्शन-थ्रिलर शैली के भारतीय लेखक कुलप्रीत यादव का जन्म 14 जनवरी 1968 को हुआ था।
1970 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मथाई मंजूरन का निधन 14 जनवरी 1970 को हुआ था।
1977 - भारत के पहले फ़ॉर्मूला वन ड्राइवर कुमार राम नारायण कार्तिकेयन का जन्म 14 जनवरी 1977 को हुआ था।
1980 - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राहुल अग्रवाल, जो हिंदी सिनेमा में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 14 जनवरी 1980 को हुआ था।
1991 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री अनिका सोती, जो तमिल, तेलुगू और हिन्दी फ़िल्मों में दिखाई देती हैं। इनका जन्म 14 जनवरी 1991 को हुआ था।
1991 - चित्रगुप्त हिन्दी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में एक भारतीय फ़िल्म संगीत निर्देशक थे, जिनकी मृत्यु 14 जनवरी 1991 को हुई थी।
1998 - भारतीय गायक और इंडियन आइडल के 10वें सीजन के विजेता सलमान अली का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था।
1990 - गुरु मणि माधव चक्यार एक प्रसिद्ध मास्टर प्रदर्शन कलाकार और संस्कृत के विद्वान थे। जिनका निधन 14 जनवरी 1990 को हुआ था।
2011 - भारत के केरल में सबरीमाला के पास 14 जनवरी 2011 को भगदड़ में 104 श्रद्धालु मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











