History of 13 नवंबर: विश्व दयालुता दिवस हर साल 13 नवंबर को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में मनाया जाता है। यह 1998 में वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट, राष्ट्रों के दयालु एनजीओ के गठबंधन द्वारा पेश किया गया था। विश्व दयालुता दिवस का उद्देश्य सकारात्मक शक्ति पर ध्यान केंद्रित करने वाले समुदाय में अच्छे कार्यों को उजागर करना है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 13 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

13 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
- 1917 - महाराष्ट्र के सांगली से भारतीय राजनीतिज्ञ वसंतदादा पाटिल का जन्म 13 नवंबर 1917 को हुआ था।
- 1917 - गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी के सबसे प्रमुख कवियों, निबंधकार, साहित्यकार और राजनीतिक समीक्षकों में से एक थे। इनका जन्म 13 नवंबर 1917 को हुआ था।
- 1920 - कोल्लागुंटा गोपालैयर रामनाथन एक भारतीय गणितज्ञ थे जो संख्या सिद्धांत में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इनका जन्म 13 नवंबर 1920 को हुआ था।
- 1922 - भारतीय गुजराती कवि और लेखक मकरंद दवे का जन्म 13 नवंबर 1922 को हुआ था।
- 1935 - भारतीय पार्श्व गायिका पुलपका सुशीला, जो मुख्यतः दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई थी। इनका जन्म 13 नवंबर 1935 को हुआ था।
- 1942 - भारतीय राजनीतिज्ञ अंबिका सोनी, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। इनका जन्म 13 नवंबर 1942 को हुआ था।
- 1951 - भारतीय उद्यमी, एयर डेक्कन के संस्थापक गोरूर रामास्वामी अयंगर गोपीनाथ का जन्म 13 नवंबर 1951 को हुआ था।
- 1956 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक ज्ञान मुखर्जी, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काम किया। इनका निधन 13 नवंबर 1956 को हुआ था।
- 1967 - भारतीय अभिनेत्री, फ़िल्म निर्माता और उद्यमी जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को हुआ था।
- 1978 - नासा ने हीओ-2 13 नवंबर 1978 को लॉन्च किया था।
- 1980 - भारतीय अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और उद्यमी हरमन बवेजा का जन्म 13 नवंबर 1980 को हुआ था।
- 1986 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस-199 13 नवंबर 1986 को लॉन्च किया था।
- 1990 - भारतीय अभिनेत्री निकिता दत्ता का जन्म 13 नवंबर 1990 को हुआ था।
- 2001 - करुणा बनर्जी एक बंगाली अभिनेत्री थीं जिन्हें सत्यजीत रे की द अपु ट्रिलॉजी में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इनकी मृत्यु 13 नवंबर 2001 को हुई थी।
- 2003- बी. एम. गफूर एक भारतीय कार्टूनिस्ट और हास्य कलाकार थे। जिनका निधन 13 नवंबर 2003 को हुआ था।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
History of 13 November: World Kindness Day is celebrated every year on 13 November in many countries including Canada, Australia, Nigeria and the United Arab Emirates. It was introduced in 1998 by the World Kindness Movement, a coalition of compassionate NGOs of nations. The purpose of World Kindness Day is to highlight good deeds in the community with a focus on positive power.
Story first published: Sunday, November 13, 2022, 0:05 [IST]


Click it and Unblock the Notifications











