History of 12 नवंबर: प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को जानवरों की सराहना करने और दैनिक आधार पर उनके सामने आने वाली प्रतिकूलताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन यानि कि 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस भी मनाया जाता है। विश्व निमोनिया दिवस 2022 दुनिया की सबसे बड़ी और घातक बीमारी निमोनिया के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 12 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

12 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
- 1861 - मदन मोहन मालवीय, एक महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, समाज सुधारक और वाक्पटु वक्ता थे, जिनका निधन 12 नवंबर 1861 को हुआ था। मदन मोहन मालवीय ने आधुनिक भारतीय राष्ट्रवाद की नींव रखी और 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। 2014 में उन्हें मरणोपरांत संयुक्त प्रांत विधान परिषद और केंद्रीय विधान सभा द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- 1879- सचिवोत्तमा सर चेतपुत पट्टाभिरामन रामास्वामी अय्यर एक भारतीय वकील, प्रशासक और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने मद्रास प्रेसीडेंसी के एडवोकेट-जनरल के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 12 नवंबर 1879 को हुआ था।
- 1880- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता पांडुरंग महादेव बापट का जन्म 12 नवंबर 1880 को हुआ था।
- 1896 - सलीम अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। जिनका जन्म 12 नवंबर 1896 को हुआ था।
- 1904 - श्रीधर महादेव जोशी एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य थे। जिनका जन्म 12 नवंबर 1904 को हुआ था।
- 1923- कन्नड़ कवि और कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता गंगाधर विठोबा चित्तल का जन्म 12 नवंबर 1923 को हुआ था।
- 1936 - 12 नवंबर 1936 को केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खोले गए थे।
- 1937 - भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, एनामेलिस्ट, फोटोग्राफर और अकादमिक शोधकर्ता बालन नांबियार का जन्म 12 नवंबर 1937 को हुआ था।
- 1940- भारतीय अभिनेता और निर्देशक अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को हुआ था।
- 1946 - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता गोपाल बेदी का जन्म 12 नवंबर 1946 को हुआ था।
- 1947- भारतीय फिल्म निर्देशक नीरद नारायण मोहापात्रा का जन्म 12 नवंबर 1947 को हुआ था।
- 1967 - 12 नवंबर 1967 को इंदिरा गांधी को प्रधान मंत्री के रूप में सेवा करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
- 1982 - भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस की सदस्य हिना कावारे का जन्म 12 नवंबर 1982 को हुआ था।
- 1989 - मलयालम फिल्म उद्योग में सक्रिय एक भारतीय पटकथा लेखक दीपू प्रदीप का जन्म 12 नवंबर 1989 को हुआ था।
- 1992- भारतीय अभिनेत्री प्रियंका जावलकर जो टैक्सीवाला (2018) के लिए जानी जाती हैं। इनका जन्म 12 नवंबर 1992 को हुआ था।
- 2005-मधु दंडवते एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और समाजवादी राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने मोरारजी देसाई मंत्रालय में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया था। इनकी मृत्यु 12 नवंबर 2005 को हुई थी।
- 2007-भारत की 14वीं लोकसभा के सदस्य खंडेलवाल विजय कुमार का निधन 12 नवंबर 2007 को हुआ था।
- 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने 12 नवंबर 2008 को महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया था।
- 2009 - केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को 12 नवंबर 2009 को वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड-2009 से सम्मानित किया गया था।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
History of 12 November: National Bird Day is celebrated every year on 12 November to appreciate animals and raise awareness about the adversities they face on a daily basis. Apart from this, World Pneumonia Day is also celebrated on 12 November. World Pneumonia Day 2022 is celebrated to create awareness about pneumonia, the world's biggest and deadly disease.
Story first published: Saturday, November 12, 2022, 0:06 [IST]


Click it and Unblock the Notifications











