History of 12 December: इतिहास में दर्ज 12 दिसंबर की तिथि बेहद ऐतिहासिक है। 12 दिसंबर 1911 को कलकत्ता की जगह दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया। वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली देश के उत्तर-मध्य भाग में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है।
इसके अलावा 12 दिसंबर को कई महान व्यक्तियों का जन्म भी हुआ है। इनमें प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ वी रामा राव, शरद पवार और गोपीनाथ मुंडे शामिल है। इसके अलावा 12 दिसंबर को भारतीय अभिनेता रजनीकांत और क्रिकेटर युवराज सिंह का भी जन्म हुआ। 12 दिसंबर में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय दिवस भी मनाए जाते हैं।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 12 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

12 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1888 - मुहम्मद अहमद सईद ख़ान छतारी संयुक्त प्रांत के गवर्नर, संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री थे। जिनका जन्म 12 दिसंबर 1888 को हुआ था।
1890 - आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री कोंडा वेंकट रंगा रेड्डी का जन्म 12 दिसंबर 1890 को हुआ था।
1925 - गुलाम मुस्तफा गार्ड एक भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1958 से 1960 तक दो टेस्ट मैच खेले। इनका जन्म 12 दिसंबर 1925 को हुआ था।
1930 - बाबू गेनू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 1930 को हुआ था।
1940 - महाराष्ट्र के बारामती से भारतीय राजनीतिज्ञ शरद गोविंदराव पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था।
1941- भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर एस.नंबी नारायणन का जन्म 12 दिसंबर 1941 को हुआ था।
1949 - गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिनका जन्म 12 दिसंबर 1949 को हुआ था।
1950 - भारतीय अभिनेता रजनीकांत, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था।
1956 - भारतीय चिकित्सक, कैंसर सर्जन और हिंदू राष्ट्रवाद के हिमायती डॉ प्रवीण तोगड़िया का जन्म 12 दिसंबर 1956 को हुआ था।
1968 - भारतीय राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय प्रवक्ता और भाजपा के सीईसी सदस्य सैयद शाहनवाज़ हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ था।
1980 - भारतीय अभिनेता, मॉडल और टेलीविज़न होस्ट सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। जो हिंदी टेलीविज़न के एक चर्चित चेहरा थें।
1981 - भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, जो खेल के सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले। इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था।
1992 - जसुभाई मोतीभाई पटेल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले ऑफ स्पिनर थे। जिनकी मृत्यु 12 दिसंबर 1992 को हुई थी।
2000 - जयदेवप्पा हलप्पा पटेल कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री बने। जिनकी मौत 12 दिसंबर 2000 को हुई थी।
2004 - प्रमोद चक्रवर्ती एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 2004 को हुआ था।
2005 - रामानंद सागर एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। जिनकी मृत्यु 12 दिसंबर 2005 को हुई थी।
2010 - नारायण राव पवार एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और आर्य समाज के सदस्य थे। जिनका निधन 12 दिसंबर 2010 को हुआ था।
12 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस (International Day of Neutrality): अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य को बढ़ावा देने और वैश्विक शांति और सुरक्षा में सुधार करने में तटस्थता की भूमिका को उजागर करने के लिए हर साल 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (International Universal Health Coverage Day): अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस हर साल 12 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को कम किया जा सके।
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day): अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC दिवस) प्रति वर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और देशों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











