11 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 11 November)

History of 11 नवंबर: 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक भारतीय विद्वान, इस्लामी धर्मशास्त्री, स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। 11 नवंबर 1888 को मक्का, सऊदी अरब में पैदा हुए मौलाना अबुल कलाम आजाद एक प्रसिद्ध विद्वान, कवि और स्वतंत्रता सेनानी थे। मौलाना आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जिन्हें 1992 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 11 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

11 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

11 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1675 - गुरु गोबिंद सिंह को सिखों का गुरु 11 नवंबर 1675 को नियुक्त किया गया था।

1768- हैदराबाद के तीसरे निजाम/शासक सिकंदर जाह का जन्म 11 नवंबर 1768 को हुआ था।

1872 - उस्ताद अब्दुल करीम खान एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे, जिनका जन्म 11 नवंबर 1872 को हुआ था।

1888-जीवत्रम भगवानदास कृपलानी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता के लिए जाना जाता था। इनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।

1889 - स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 11 नवंबर 1889 को हुआ था।

1911-तिरुवैयारु पंचपकेसा राजलक्ष्मी दक्षिण भारतीय सिनेमा में पहली तमिल और तेलुगु फिल्म की नायिका, महिला निर्देशक और निर्माता थीं। जिनका जन्म 11 नवंबर 1911 को हुआ था।

1924 - इंद्रप्रसाद गोरधनभाई पटेल एक भारतीय अर्थशास्त्री और कैरियर सिविल सेवक थे, जिन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के चौदहवें गवर्नर के रूप में कार्य किया। जिनका जन्म 11 नवंबर 1924 को हुआ था।

1926 - बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया। इनका जन्म 11 नवंबर 1926 को हुआ था।

1936 - प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार कैलाश बाजपेयी का जन्म 11 नवंबर 1936 को हुआ था।

1936 - एल्डा सिन्हा, एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री, जिन्होंने हिंदी, बंगाली और नेपाली फिल्मों में काम किया है। इनका जन्म 11 नवंबर 1936 को हुआ था।

1943 - भारतीय परमाणु भौतिक विज्ञानी और मैकेनिकल इंजीनियर अनिल काकोडकर का जन्म 11 नवंबर 1943 को हुआ था।

1950 - भारत में पहला स्टीम लोकोमोटिव चित्तरंजन 11 नवंबर 1950 को रेल फैक्ट्री में बनाया गया था।

1955 - बोनी कपूर, एक भारतीय फिल्म निर्माता जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है। इनका जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ था।

1956 - भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन 11 नवंबर 1956 को हुआ था।

1956 - राजधानी दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश 11 नवंबर 1956 को बनी थी।

1959 - वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश धनंजय वाई. चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था।

1966 - पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य का गठन 11 नवंबर 1966 को किया गया था।

1966-नासा ने अंतरिक्ष यान 'जेमिनी 12' 11 नवंबर 1966 को लॉन्च किया।

1968- मालदीव (हिंद महासागर में) एक गणतंत्र 11 नवंबर 1968 को बना था।

1970 - प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शंभू महाराज का निधन 11 नवंबर 1970 को हुआ।

1985 - भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का जन्म 11 नवंबर 1985 को हुआ था।

1988- सबसे पुराने ज्ञात कीट जीवाश्म (390 मिलियन वर्ष) विज्ञान में 11 नवंबर 1988 को रिपोर्ट किए गए थे।

1994 - भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को हुआ था।

1994- कुप्पली वेंकटप्पा पुट्टप्पा एक भारतीय उपन्यासकार, कवि, नाटककार और आलोचक थे। जिनकी मृत्यु 11 नवंबर 1994 को हुई थी।

2005- मुरुगप्पा चन्नवीरप्पा मोदी एक भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। जिनका निधन 11 नवंबर 2005 को हुआ था।

2012- ताराचंद साहू भारत की 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 11 नवंबर 2012 को ली थी।

2013- 11 नवंबर 2013 को मुंबई में एक इमारत में आग लगने के बाद 4 लोग मारे गए और 8 घायल हो गए।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 11 November: 11 November is celebrated as National Education Day to commemorate the birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad, the first education minister of independent India. Maulana Abul Kalam Azad was an Islamic theologian, independence activist and senior leader of the Indian National Congress. Maulana Abul Kalam Azad, born on 11 November 1888 in Mecca, Saudi Arabia, was a renowned Indian scholar.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+