History of 11 December: इतिहास के पन्नों में हर दिन कोई ना कोई घटना दर्ज है। इनमें कोई विशेष दिन, त्योहार, जन्म जयंती या फिर पुण्यतिथि के विवरण शामिल हैं। इतिहास के इस सीरिज में आज हम 11 दिसंबर की बात करेंगे। जानेंगे कि इतिहास के पन्नों में 11 दिसंबर की कौन-कौन सी घटनाएं दर्ज है और ये दिन इतना महत्वपूर्ण क्यों है।
हर साल 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के सतत विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिन का उद्देश्य भुखमरी, बच्चों के अधिकारों का हनन और नस्ल, क्षेत्र या धर्म के खिलाफ भेदभाव को खत्म करना है। यूनिसेफ का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की रक्षा करना और अच्छी शिक्षा, भोजन, स्वच्छता, टीकाकरण आदि जैसे बुनियादी अधिकारों तक पहुंच प्रदान करना है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 11 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।
11 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1846 - बंगाली साहित्य के कवि, संपादक और साहित्यिक आलोचक अक्षय चंद्र सरकार का जन्म 11 दिसंबर 1846 को हुआ था।
1882 - सुब्रमण्यम भारती एक तमिल लेखक, कवि, पत्रकार, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म 11 दिसंबर 1882 को हुआ था।
1922 - भारतीय अभिनेता और परोपकारी दिलीप कुमार, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था।
1927 - नरेश कुमार शाद एक ग़ज़ल, क़ताआ और रुबाई लेखक थे। जिनका जन्म 11 दिसंबर 1927 को हुआ था।
1931 - रजनीश एक भारतीय संत, रहस्यवादी और रजनीश आंदोलन के संस्थापक थे। जिनका जन्म 11 दिसंबर 1931 को हुआ था।
1935 - प्रणब कुमार मुखर्जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 11 दिसंबर 1935 को हुआ था।
1952 - वेणु श्रीनिवासन एक भारतीय उद्योगपति हैं जो टीवीएस समूह के अध्यक्ष हैं। इनका जन्म 11 दिसंबर 1952 को हुआ था।
1957 - पद्मश्री से सम्मानित भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, सामाजिक उद्यमी विकास महात्मे का जन्म 11 दिसंबर 1957 को हुआ था।
1969 - भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर 1969 को हुआ था।
1969 - भारतीय मॉडल, फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेता दयानंद शेट्टी का जन्म 11 दिसंबर 1969 को हुआ था।
1970 - भारतीय पौराणिक कथाकार, वक्ता, चित्रकार और लेखक देवदत्त पटनायक का जन्म 11 दिसंबर 1970 को हुआ था।
1976 - नवाब अली यावर जंग बहादुर एक प्रतिष्ठित भारतीय राजनयिक थे। जिनकी मृत्यु 11 दिसंबर 1976 को हुई थी।
1978 - भारतीय मॉडल, लेखिका, उद्यमी, सौंदर्य प्रतियोगिता की उपाधिधारी श्वेता जयशंकर का जन्म 11 दिसंबर 1978 को हुआ था।
1988 - महाराज श्री नागेंद्र सिंह एक भारतीय वकील और प्रशासक थे, जिन्होंने 1985 से 1988 तक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इनका निधन 11 दिसंबर 1988 को हुआ था।
1998 - कवि प्रदीप एक भारतीय कवि और गीतकार थे। जिनका निधन 11 दिसंबर 1998 को हुआ था।
2002 - नानी अर्देशिर पालखीवाला एक भारतीय विधिवेत्ता और उदार अर्थशास्त्री थे। जिनकी मृत्यु 11 दिसंबर 2002 को हुई थी।
2004 - मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी तमिलनाडु की एक भारतीय कर्नाटक गायिका थीं। जिनका निधन 11 दिसंबर 2004 को हुआ था।
2011 - रविशंकर एक भारतीय सितार वादक और संगीतकार थे। जिनकी मृत्यु 11 दिसंबर 2011 को हुई थी।
2017 - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी को 11 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेता चुना गया।
2019 - भारत ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अप्रवासियों के लिए नागरिकता का रास्ता साफ करने वाला विवादास्पद नागरिकता संशोधन विधेयक 11 दिसंबर 2019 को पारित किया।
11 दिसंबर को मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दिवस
यूनिसेफ दिवस (UNICEF Day): यूनिसेफ दिवस, एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यूनिसेफ़ की स्थापना दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बच्चों के स्वास्थ्य और सहायता देने के लिए 11 दिसंबर 1946 को यूनिसेफ़ की स्थापना की थी।
अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day): यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जो प्रति वर्ष 11 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।
विश्व बाल कोष दिवस (World Children'S Fund Day): यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह हर साल 11 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











