1 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 December)

History of 1 December: विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोग एचआईवी से पीड़ित और प्रभावित लोगों के लिए समर्थन दिखाने और एड्स से अपनी जान गंवाने वालों को याद करने के लिए एकजुट होते हैं। विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत 1 दिसंबर 1998 से हुई। जबकि इस दिन को मनाने का विचार 1988 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और क्रिसमस के बीच मीडिया की खाई का अधिकतम लाभ उठाने के लिए लिया गया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 1 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

1 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 December)

1 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1885 - काका कालेलकर एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार और दर्शन के प्रख्यात अनुयायी थे। जिनका जन्म 1 दिसंबर 1885 को हुआ था।

1886 - महेंद्र प्रताप सिंह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी, भारत की अस्थायी सरकार में राष्ट्रपति थे। जिनका जन्म 1 दिसंबर 1886 को हुआ था।

1894 - भीम सेन सच्चर एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिनका जन्म 1 दिसंबर 1894 को हुआ था।

1903 - अनंत लाल सिंह एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 1930 में चटगांव शस्त्रागार छापे में भाग लिया था। इनका जन्म 1 दिसंबर 1903 को हुआ था।

1924 - मेजर शैतान सिंह भाटी एक भारतीय सेना अधिकारी और परम वीर चक्र प्राप्तकर्ता थे। जिनका जन्म 1 दिसंबर 1924 को हुआ था।

1939 - हेमानंद बिस्वाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। जिनका जन्म 1 दिसंबर 1939 को हुआ था।

1942 - असम के राज्यपाल और भाजपा तथा आरएसएस के सदस्य जगदीश मुखी का जन्म 1 दिसंबर 1942 को हुआ था।

1954 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर का जन्म 1 दिसंबर 1954 को हुआ था।

1955 - भारतीय पार्श्वगायक उदित नारायण, जिनके गीतों को बॉलीवुड फिल्मों में प्रदर्शित किया गया। इनका जन्म 1 दिसंबर 1955 को हुआ थाष

1963 - 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को हुई थी।

1965 - भारतीय खेल निशानेबाज़ मनशेर जॉय सिंह, जो डबल ट्रैप और ट्रैप में माहिर हैं। इनका जन्म 1 दिसंबर 1965 को हुआ था।

1971 - भारतीय राजनीतिज्ञ विजय इंदर सिंगला का जन्म 1 दिसंबर 1971 को हुआ था।

1985 - भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल सौरभ राज जैन का जन्म 1 दिसंबर 1985 को हुआ था।

1964 - जॉन बर्डन सैंडरसन हाल्डेन एक ब्रिटिश-भारतीय वैज्ञानिक थे जो शरीर विज्ञान, आनुवंशिकी, विकासवादी जीव विज्ञान और गणित में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इनका निधन 1 दिसंबर 1964 को हुआ था।

1974 - सुचेता कृपलानी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थीं। जिनकी मृत्यु 1 दिसंबर 1974 को हुई थी।

1990 - विजया लक्ष्मी पंडित एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ थीं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इनका निधन 1 दिसंबर 1990 को हुआ था।

2002 - अट्टुपुरथु मैथ्यू अब्राहम, उपनाम अबू, एक भारतीय कार्टूनिस्ट, पत्रकार और लेखक थे। जिनकी मृत्यु 1 दिसंबर 2002 को हुई थी।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 1 December: World AIDS Day is celebrated every year on 1 December. On this day people around the world come together to show support for those living and affected by HIV and to remember those who have lost their lives to AIDS. The celebration of World AIDS Day began on 1 December 1998.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+