World Science Day for Peace and Development 2022: शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास और थीम

शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विज्ञान के क्षेत्र और उसके विकास के बारे में जागरूक करने और जानकारी देने के साथ जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिता पर प्रकाश डालना है। इस दिवस के माध्यम से समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाना है। 2002 में शांति और विकास विश्व विज्ञान दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा की गई थी। उसी साल पहले शांति और विकास विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया था। इस साल विश्व में 20 वां शांति और विकास विश्व विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। हर साल इस दिवस को एक थीम के तहर मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम "सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान" तय किया गया है। इस थीम की शुरुआत 8 जुलाई 2022 से शुरू की जा चुकी है।

World Science Day for Peace and Development 2022: शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास

शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास

इस दिवस की शुरुआत 1999 में विश्व विज्ञान सम्मेलन का एक परिणाम है। विज्ञान और समाज के प्रतिबद्धता के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन बुडापेस्ट में हुआ था। जिसे यूनेस्को और अंतर्रष्ट्रीय विज्ञान परिषद द्वारा सह-आयोजित किया गया था। जिसमें प्रत्येक वर्ष विज्ञान और वैज्ञानिकों के ज्ञान के उपयोग और तय किये लक्ष्यों को प्राप्त करना और उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करना था। इसी के साथ कई प्रतिनिधियों ने विज्ञान के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की बात का समर्थन किया। इसी कार्यक्रम में इथियोपिया और मलावी के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस के साथ मिल कर विश्व विज्ञान दिवस का प्रस्ताव सबके सामने रखा।

पूरे विचार विमर्श के बाद यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अक्टूबर 2000 में 162 वें सत्र में यूनेस्कों ने सामान्य सम्मेलन के 31 वें सत्र में इस दिवस को अनुमोदित किया। इस सम्मेनल के सकारात्मक परिणाम स्वरूप 2001 में यूनेस्कों ने शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद पहला शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2002 में मनाया गया।

शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2022 थीम

हर साल की तरह शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस इस साल भी एक नई थीम के साथ मनाया जाएगा। इस साल की थीम "सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान" तय की गई है।

शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस: समारोह

2022 में शांती और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस के उत्सव में सरकारी, गैर-सरकारी संगठन और अंतर सरकारी , पेशेवर संघ, वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थान, यूनेस्को राष्ट्रीय आयोग, मीडिया, विज्ञान शिक्षक और स्कूल जैसे कई भागीदार शामिल होंगे।

पिछले सालों को थीम

2021- हमें 2030 एजेंडा और इसके 17 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक बुनियादी विज्ञान की आवश्यकता है

2020- वैश्विक महामारी से निपटने में समाज के लिए और उसके साथ विज्ञान।

2019- खुला विज्ञान, किसी को पीछे न छोड़े

2018- विज्ञान, एक मानव अधिकार

2017- वैश्विक समझ के लिए विज्ञान

2016- विज्ञान केन्द्रों और विज्ञान संग्रहालयों का उत्सव मनाना।

2015- एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान

Uttarakhand Foundation Day 2022: जानिए उत्तराखंड राज्य के गठन और स्थापना के बारे मेंUttarakhand Foundation Day 2022: जानिए उत्तराखंड राज्य के गठन और स्थापना के बारे में

National Legal Services Day 2022: जानिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के इतिहास और महत्व के बारे मेंNational Legal Services Day 2022: जानिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Science Day for Peace and Development is observed every year on 10 November. The main objective of celebrating this day is to make people aware and aware about the field of science and its development, as well as to throw light on the importance and relevance of science in life. Through this day, the important role of science in society is to be shown. In 2002 the World Science Day for Peace and Development was declared by UNESCO. World Science Day for Peace and Development was celebrated earlier in the same year. Every year this day is celebrated under a theme. This year the theme of the day has been fixed as "Basic Science for Sustainable Development". This theme has been started from 8th July 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X