World Heritage Day 2025: विश्व धरोहर दिवस पर स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता में लें हिस्सा, ये रहे बेस्ट स्लोगन

World Heritage Day 2025: विश्व स्तर पर संस्कृति और विरासत की रक्षा करने के उद्देश्य से हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है।

विश्व धरोहर दिवस पर स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता में लें हिस्सा, ये रहे बेस्ट स्लोगन

गौरतलब हो इस दिवस की शुरुआत 1982 में ICOMOS इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट द्वारा की गई थी। वहीं 1983 में यूनेस्को ने इसे पहली बार एक विशेष दिन के रूप मं मान्यता दी। तब से यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस हमें अपने ऐतिहासिक और सास्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए जागरूक करता है।

भारत जैसे ऐतिहासिक देश में जहां ताजमहल, कुतुब मीनार, अजंता-एलोरा, खजुराहो, हम्पी और कई अन्य विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। ये स्थल हमें हमारे गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं और विश्व में भारत की एक खास पहचान बनाते हैं। आज के समय में बढ़ते शहरीकरण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लापरवाही के कारण ये स्थल खतरे में हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी धरोहरों को बचाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लें।

यहां विश्व विरासत दिवस पर 30 बेहतरीन स्लोगनों का उल्लेख किया जा रहा है। वर्ल्ड हेरिटेज डे पर ये स्लोगन स्कूल, भाषण, पोस्टर, सोशल मीडिया आदि सभी जगहों पर उपयोग किये जा सकते हैं।

विश्व धरोहर दिवस 2025 पर 30 प्रभावशाली स्लोगन

संस्कृति की पहचान हैं हमारी धरोहरें।

जो इतिहास को सहेजता है, वही भविष्य बनाता है।

धरोहरों का संरक्षण, हमारी सच्ची श्रद्धा।

अपने अतीत से सीखो, धरोहरों को बचाओ।

भारत की पहचान - उसकी धरोहरें महान।

विरासत को संजोएं, आने वाले कल को संवारें।

स्मारकों पर ना करें वार, ये हैं इतिहास का उपहार।

विश्व धरोहर दिवस का संदेश - धरोहरों को दो सहेज।

इतिहास की मानें, अगर हम उसे सुनें।

धरोहरों से नाता जोड़ो, अपने गौरव को पहचानो।

जो अपने अतीत से जुड़ा है, वही असली सभ्य है।

हमारी धरोहर, हमारी शान।

World Heritage Day Slogan hindi

संरक्षण करो, संरक्षण से ही समृद्धि आएगी।

इतिहास मिटाओगे नहीं, तो देश बचाओगे।

कला, संस्कृति और विरासत - भारत की आत्मा।

हमारी धरोहर, हमारी ज़िम्मेदारी।

जो धरोहर बचाए, वही सच्चा नागरिक कहलाए।

धरोहरों को बचाएं, धरोहरों से सीख पाएं।

भविष्य उज्ज्वल होगा जब विरासत सुरक्षित होगी।

संस्कृति के दीप को जलाए रखें।

जो नहीं सहेजा अतीत, वह खो देगा भविष्य।

स्मारक हमारी विरासत हैं, उनका सम्मान करें।

धरोहरों को देखो, समझो और संजोओ।

हर ईंट कुछ कहती है - उसे नज़रअंदाज़ मत करो।

भारत की शान, धरोहर महान।

पर्यटन से नहीं, संरक्षण से बचेंगी धरोहरें।

जोड़ो अपने इतिहास से, बनाओ गर्वित भारत।

जो स्मारक सहेजते हैं, वही इतिहास लिखते हैं।

धरोहरें सहेजना, संस्कृति का सम्मान करना है।

विश्व धरोहर दिवस - आइए मिलकर संकल्प लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Heritage Day 2025: Discover the Top 30 inspiring slogans in Hindi to celebrate World Heritage Day. Raise awareness about preserving our rich cultural and historical heritage.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+