World Health Day 2025: विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए थीम, इतिहास और महत्व के बारें..

World Health Day 2025 Date, Theme, History, Significance: त्योहार, पर्व या अन्य विशेष दिनों के साथ ही व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए हर साल अन्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस भी मनाया जाता है।

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानिए डिटेल्स यहां

दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) 7 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है। गौरतलब हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी और इसी उपलक्ष्य में 1950 से यह दिवस मनाया जा रहा है।

अन्य विशेष दिनों की भांति प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम आज के परिदृष्य में प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। वर्ष 2025 की थीम है "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" (Healthy Beginnings, Hopeful Futures)। यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इसमें उनके जीवन की शुरुआत को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है।​

आज के इस लेख के माध्मय से हम आपको विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 से जुड़ी विशेष जानकारियां दें रहे हैं। इस लेख में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की तिथि, इतिहास, थीम, और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी की जा रही है। देश में आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर की बेहतर तैयारी के लिए यहां विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष लेख प्रस्तुत किया जा रहा है। आइए जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है? साथ ही हम जानेंगे विश्व स्वास्थ्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 तिथि

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।​ यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization -WHO) द्वारा निर्धारित एक विशेष दिन है। हर साल इस दिन दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसकी स्मृति में, 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ावा देना है। ​इस दिन कई तरह की गतिविधिया जैसे, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य जांच कैंप आदि आयोजित किए जाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम 2025 क्या है? World Health Day 2025 Theme

हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे पर एक विशेष थीम का निर्धारण कर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) निर्धारित किया गया है। यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है, जिसमें उनके जीवन की शुरुआत को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है। दुनिया भर में इस थीम पर आधारित कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें हल करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना है। इस दिन हम अपने और अपने परिवारजनों एवं प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर सचेत होने के लिए संकल्प लेते हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से पूरे समाज और पूरे देश के नागरिकों के लिए एक जिम्मेदारी स्वरूप है। यह दिन हमें यह याद दिलाने के लिए भी मनाया जाता है कि हमारे आस-पास सभी को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके।​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When and why is World Health Day 2025 celebrated? Know its date, theme, history, and importance. Read complete information related to World Health Day 2025 here in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+