Who is Himani Mor: नीरज चोपड़ा भारत के यूथ आईकन हैं। विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ जैवलीन प्लेयर्स में नीरज चोपड़ा का नाम शीर्ष पर लिया जाता है। भारत के जैवलीन सुपरस्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से शादी कर ली। इस शादी ने नीरज के सभी चाहनेवालों को चौंका दिया है। 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर अपने फैंस को सूचित किया।

पीटीआई की एक खबर के अनुसार, चोपड़ा ने शादी समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, "मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।" नीरज के चाचा भीम ने पीटीआई को बताया कि शादी देश में हुई और जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है।
आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं आखिर हिमानी मोर कौन हैं। इस लेख में हम यह भी जानेंगे कि नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर कितनी पढ़ी लिखी हैं और उनका पेशा क्या है?
कौन हैं नीरज चोपड़ी की पत्नी हिमानी मोर?
नीरज चोपड़ी की पत्नी हिमानी मोर वर्तमान में यूएसए में पढ़ाई कर रही हैं। हरियाणा में पानीपत के रहने वाली नीरज, हिमानी मोर शादी के पवित्र बंधन में बंधे। नीरज के करीबियों का कहना है कि नीरज चोपड़ी की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की रहने वाली हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। कई मीडिया सूत्रों का कहना है कि नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर पूर्व टेनिस खिलाड़ी रही हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीरज की पत्नी हिमानी मोर?
खेल समाचार वेबसाइट स्पोर्ट्स स्टार के अनुसार, हिमानी मोर एक पेशेवर टेनिस प्लेयर हैं। नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं। वेबसाइट के अनुसार, उनका अल्मा मेटर सुमित नागल के समान ही है। हिमानी ने सोनीपत स्थित लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। उनके भाई हिमांशु भी टेनिस खेलते थे। हिमानी मोर ने अपने कॉलेज की शिक्षा दिल्ली के मिरांडा हाउस से प्राप्त की है। अमेरिका जाने से पहले मिरांडा हाउस से हिमानी ने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री हासिल की।
स्पोर्ट्स स्टार के अनुसार, इसके बाद हिमानी ने अपने स्नातक की पढ़ाई साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में पार्ट टाइम वॉलेन्टियर असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया। एमहर्स्ट कॉलेज में स्नातक सहायक के रूप में हिमानी कॉलेज की महिला टेनिस टीम को संभालती हैं। वह टीम के लिए प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देखरेख करती हैं। वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में विज्ञान में मास्टर डिग्री भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











