World Earth Day 2025: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए तिथि, थीम, इतिहास, महत्व

World Earth Day 2025 in Hindi: दुनिया भर में पृथ्वी माता के संरक्षण का संकल्प लिए लोग हर साल 22 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरह की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर जागरूक किया जाता है।

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए तिथि, थीम, इतिहास, महत्व

वर्ल्ड अर्थ डे का दिन हमारी धरती को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आज दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, वनों की कटाई, जैव विविधता में कमी और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने पृथ्वी के संतुलन को बिगाड़ दिया है। ऐसे में इस दिन का उद्देश्य है कि हम इंसान अपने कर्तव्यों को समझें और धरती के संरक्षण में अपना योगदान दें।

आज लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पृथ्वी दिवस केवल सरकारों, संगठनों और स्कूलों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों तक सीमित है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का आह्वान है। जैसे हम भी प्लास्टिक का कम प्रयोग, पानी और बिजली की बचत, वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और हरित ऊर्जा के इस्तेमाल जैसे छोटे-छोटे कदम भी धरती की रक्षा में मदद कर सकते हैं।

हर साल पृथ्वी दिवस की एक विशेष थीम होती है। इसके माध्यम से किसी खास मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। उम्मीद है कि इस वर्ष की थीम भी लोगों को प्रेरित करेगी ताकि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और स्थायी जीवनशैली अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस न केवल एक दिन है, बल्कि यह हमें प्रेरणा देता है कि हम अपनी आदतों और कार्यों में बदलाव लाएं ताकि धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके। अगर आज हम नहीं समझे, तो भविष्य में जीवन ही संकट में पड़ जाएगा।

आइए आज वर्ल्ड अर्थ डे 2025 के अवसर पर इस दिन के बारे में थोड़ा और जानते हैं और लोगों में थोड़ी और जागरूकता बढ़ाते हैं। इस लेख में हम आपको विश्व पृथ्वी दिवस की तिथि, थीम, इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। साथ ही हम जानेंगे कि विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है? स्कूली छात्र विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण, निबंध, क्विज प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए इस लेख से संदर्भ ले सकते हैं।

पृथ्वी दिवस 2025 कब है?

प्रत्येक वर्ष एन निर्धारित तिति पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए विशेष मान्यता प्राप्त है। 2025 में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।

World Earth Day 2025 थीम (Theme)

विश्व पृथ्वी दिवस बेहद खास होता है और हर साल पृथ्वी दिवस को किसी ना किसी थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस दिन निर्धारित किए गए थीम के आधार पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और गतिविधियो का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस साल पृथ्वी दिवस 2025 की थीम अब तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। जैसे ही विश्व पृथ्वी दिवस थीम घोषित होती है, इस लेख को नियमित रूप से अपडेट कर दिया जाएगा।

पृथ्वी दिवस का इतिहास क्या है? History of Earth Day

पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका में मनाया गया। इसे अमेरिकी सीनेटर गेयलॉर्ड नेल्सन ने शुरू किया था, जिनका उद्देश्य था कि पर्यावरणीय मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे में लाया जाए। पहले ही वर्ष में लगभग 2 करोड़ अमेरिकियों ने इसमें भाग लिया। सन् 1990 से यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस बन गया, जब 141 देशों में इसे मनाया गया। पृथ्वी दिवस की शुरुआत पहली बार 1970 में अमेरिका में हुई थी और आज यह एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। आज विश्व पृथ्वी दिवस के साथ लगभग 190 से अधिक देश भाग लेते हैं।

Significance of Earth Day पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस का यह दिन पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करता है। इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और उन्हें संभालना आवश्यक है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती हैं। यह दिन एक वैश्विक चेतावनी भी है कि अगर अब भी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा।

पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है?

  1. वृक्षारोपण करें।
  2. प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
  3. ऊर्जा की बचत करें।
  4. जागरूकता रैलियों में भाग लें।
  5. बच्चों को पर्यावरण शिक्षा दें।
  6. समाज में सफाई अभियान चलाएं।
  7. साइकलिंग को बढ़ावा दें और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का कम प्रयोग करें।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When is World Earth Day 2025 celebrated? Know the date, theme, history and importance of World Earth Day in Hindi. Why is Earth Day celebrated and what is its purpose.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+