World Braille Day 2025: विश्व ब्रेल दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए क्या है इतिहास और महत्व

World Braille Day 2025 Date, Theme, History, Significance in Hindi: भारत में यूं तक साल भर कोई ना कोई विशेष दिवस मनाया जाता है। इस सूची में वर्ष की शुरुआती महीने जनवरी में भी कई विशेष दिवस मनाए जाते हैं। कुछ राष्ट्रीय स्तर पर तो कुछ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं। इसी क्रम में विश्व ब्रेल दिवस हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है।

World Braille Day 2025: विश्व ब्रेल दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए क्या है इतिहास और महत्व

यह दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बता दें उन्होंने दृष्टिबाधित लोगों के लिए इस विशेष लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल लिपि ने दुनिया भर में दृष्टिहीन लोगों को शिक्षा, जानकारी और संचार के साधनों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद की है। यह दिन ब्रेल लिपि के महत्व को समझने के लिए विशेष रूप से समर्पित किया गया है। इस दिन यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सभी दृष्टिहीन और नेत्रहीन व्यक्ति शिक्षा और मानवाधिकारों से वंचित न रहें।

कब मनाया जाता है विश्व ब्रेल दिवस?

विश्व ब्रेल दिवस हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह लुई ब्रेल का जन्मदिन है। उन्होंने 19वीं शताब्दी में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

विश्व ब्रेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व ब्रेल दिवस ,यह दिन दृष्टिहीन और नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में ब्रेल लिपि की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसके माध्यम से हम इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि समाज में दृष्टिहीन व्यक्तियों के अधिकार और उनकी शिक्षा पर ध्यान दिया जाए।

विश्व ब्रेल दिवस इतिहास क्या है?

लुई ब्रेल ने 1824 में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल ने दृष्टिबाधित लोगों को पढ़ने और लिखने में सक्षम बनाया। विश्व ब्रेल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2019 में पहली बार मान्यता प्राप्त हुआ और इसे जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ताकि समाज में समावेशी शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

विश्व ब्रेल दिवस का महत्व और उद्देश्य

ब्रेल लिपि एक विशेष प्रकार की लिपि है, जिसमें अक्षरों को उभरे हुए बिंदुओं की सहायता से पढ़ा जाता है। यह शिक्षा, रोजगार और जानकारी प्राप्त करने के क्षेत्रों में दृष्टिबाधित लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्रेल लिपि की शिक्षा और जानकारी को बढ़ावा देना। दृष्टिहीन व्यक्तियों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के महत्व को समझाना।

इस दिन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर दृष्टिहीन लोगों के प्रति समर्थन और सहानुभूति जताने का एक अवसर मिलता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में ब्रेल लिपि के महत्व को समझाना और जागरूकता फैलाना है। ब्रेल लिपि ने नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए एक नए युग की शुरुआत की, जिससे वे अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति अधिक सशक्त हो सके।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Braille Day 2025: Learn the significance, history, and why we celebrate World Braille Day on January 4. Check the theme, and important details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+