Vijay Diwas Shayari: एक ऐसे युद्ध जो भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण था। यह युद्ध था 1971 में लड़ा गया भारत-पाकिस्तान युद्ध। युद्ध में भारत ने बुरे तरीके से पाकिस्तान को परास्त्र किया और जीत हासिल की। इस जीत की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 16 दिसंबर को पूरे भारत में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
यह दिन भारतीय सेना की उस ऐतिहासिक विजय की याद में मनाया जाता है। भारतीय सशस्त्र बलों यानी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के सम्मिलित एफर्ट से 1971 के भारत-पाक युद्ध में जीत हिसाल हुई थी। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का यह दिन हर भारतीय के दिल में देश भक्ति और गर्व की भावना जगाता है। विजय दिवस पर हम अपने वीर जवानों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

विजय दिवस न केवल भारत के सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, बल्कि यह हमें एकजुट होने और देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा भी देता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को विजय दिवस से जुड़ी शायरी, स्टेटस और संदेश भेजते हैं। शायरी की ताकत यह है कि यह हमारे दिल की भावनाओं को शब्दों में पिरोकर बहुत खूबसूरती से व्यक्त करती है। इस लेख में हम आपके लिए विजय दिवस 2024 पर साझा करने के लिए कुछ बेहतरीन शायरी और स्टेटस पेश कर रहे हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं और विजय दिवस 2024 को खास बना सकते हैं।
विजय दिवस शायरी स्टेटस |Vijay Diwas Shayari
दिलों में जोश, निगाहों में जीत की चमक,
विजय दिवस पर नमन करें, हमारे शूरवीरों की चमक।
विजय की कहानी कहता है यह दिन,
हमारे वीरों का सम्मान है यह दिन।
जय हिंद, जय भारत, विजय दिवस की शुभकामनाएं!
विजय दिवस है गर्व का प्रतीक,
हमारे वीरों का अदम्य साहस है इसका गीत।
वतन की रक्षा में वीर जवानों का पराक्रम है अमर,
विजय दिवस पर नमन उनको, जिन्होंने दी थी विजय की खबर।
देशभक्ति की ज्वाला, जो दिलों में जलाती है,
विजय दिवस हमें हमारे शहीदों की याद दिलाती है।
जिस मिट्टी में है जवानों का लहू मिला,
वह धरती सदा रहेगा, भारत का नाम ऊंचा किया।
विजय दिवस की बधाई, शहीदों के नाम,
जिनकी बदौलत है, आज भारत महान।
विजय दिवस का यह पावन दिन,
वीर शहीदों की वीरता का अमर चिन्ह।
शहीदों के खून से है भारत का तिरंगा ऊंचा,
विजय दिवस पर हम सबको उन पर गर्व सच्चा।
वीरों की शहादत को कभी न भूलेगा यह देश,
विजय दिवस पर हम करेंगे शहीदों का आदर विशेष।


Click it and Unblock the Notifications











