National Unity Day 2023: राष्ट्रीय एकता दिवस के टॉप स्लोगन

National Unity Day 2023 Top Slogans: भारत को एकजुटता का पाठ पढ़ाने वाले लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरे भारत में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के कई राज्यों में एकता रैलीयों का आयोजन किया जाता है। देशवासी इस दिन को मना कर विश्व को देश की एकता की पहचान देते हैं। सरदार पटेल ने भारत की स्वतंत्रता से लेकर भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके इस योगदान के लिए उन्हे मरणोपरांत 1991 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी जयंती को भारतीय सरकार द्वारा एकता दिवस के तौर पर मनाने का फैसला 2014 में किया गया था, तब से भारत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाता है। उनकी विरासत को फॉलो करते हुए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाया गया है। पटेल का मानना था की भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए और विश्व सत्तर पर पहचान बनान और विकास की दिशा में लेके जाने के लिए उसका एकजुट होना आवश्यक है।

आइए इस एकता दिवस पर आपके साथ राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़े कुछ टॉप स्लोगन शेयर करें।

National Unity Day 2023: राष्ट्रीय एकता दिवस के टॉप स्लोगन

एकता दिवस स्लोगन

1. राष्ट्रीय एकता के विषय में दो सबको ज्ञान
देशहित के लिए चलाओ अभियान।

2. चाहे हो कोई भी विवाद,
पर राष्ट्रीय एकता पर चोट करना है अपराध।

3. शांति महान का धर्म है,
अशांति अधर्म है

4. राष्ट्रीय एकता का हमें समझना होगा अर्थ,
यह है वह शक्ति जो देश में पैदा करती है सामर्थ्य।

5. राष्ट्रीय एकता में बहुत बल है
यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है

6. जब तक है जान,
रखेंगे हम देश की शान।

7. हिंदू ,मुस्लिम, सिक्ख, इसाई
हम सब हैं भाई-भाई

8. हम एक हैं, एक रहेंगे,
यही हमारा नारा।

9. राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद,
हमारा नारा- भाईचारा

10. हमारी ताकत न्याय ,
स्वतंत्रता और एकता।

11. गौतम, गांधी और नेहरू का यह देश,
एकता का देता संदेश।

12. एकता में ही सबल है,
जिस देश में नहीं है वह दुर्बल है।

13. एकता मूल मंत्र है विकास का
देश के सौंदर्य और उद्धार का।

14. जब तक रहेगी सांठ- गांठ,
होता रहेगा देश का विकास।

15. एकता में ही देश का बल है,
एकता में ही सुनहरा पल है।

16. याद रखो एकता का मान,
तभी होगी देश की शान।

17. राष्ट्रीय एकता है भारत का रीढ़,
इसके बिना है देश शक्ति क्षीण।

18. घर-घर से आई आवाज,
हम बनाएंगे नया समाज।

19. 'ह' से हिंदू, 'म' से मुसलमान और हम से हमारा हिंदुस्तान।

20. मिटें सीमाएं देश की बने एक परिवार,
फिर देखो एकता का चमत्कार।

21. राष्ट्रीय एकता में जो ताकत है,
वो अतुलनीय है व्यापक है।

22. हमे तोड़ने वाले ही टूट जायेंगे,
हम सब भारतीय गर एकजुट हो जायेंगे।

23. राष्ट्रीय एकता हम अपनाये,
और विकास का मार्ग बनाये।

24. राष्ट्रीय एकता का महत्व जब जन जन समझता है,
तब जा के वह राष्ट्र इतिहास रचता है।

25. राष्ट्रीय एकता से है हमारा अस्तित्व,
इसे बनाए रखना है हमारा दायित्व।

26. देश की राष्ट्रीय एकता है अविभाज्य,
इसी के बल बूते टिका हुआ है भारत का साम्राज्य।

27. बहुत मुश्किलों से हुआ है राष्ट्रीय एकता का निर्माण,
इसके लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने दियें अपने प्राण।

28. अनेकता में एकता,
यही भारत की विशेषता।

29. राष्ट्रीय एकता में बल है अपार,
चलो हाथ मिलाये बाटे प्यार।

30. सच्चे मायनों में तभी होगी देशभक्ति,
जब एक होकर हम दिखायें एकता की शक्ति...

भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पर 10 लाइनें| 10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patelभारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पर 10 लाइनें| 10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patel

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
he birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel, who taught India the lesson of unity, is celebrated as Unity Day all over India. On this day unity rallies are organized in many states of India. By celebrating this day, the countrymen give recognition of the unity of the country to the world. Sardar Patel has played an important role in Indian politics since the independence of India. It was decided in 2014 to celebrate his birth anniversary as Ekta Diwas by the Indian government, since then India celebrates 31 October as National Unity Day. Let us share some top slogans related to National Unity Day with you on this Ekta Diwas.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X