Happy New Year 2023 ये पांच छात्र बने स्टूडेंट्स आफ द ईयर, रचा इतिहास

Yearender 2021 नया साल 2022 आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। बीते वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के बीच भी कई छात्रों ने इतिहास रचा है। नीट और जेईई समेत विभिन्न परीक्षाओं में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

By Careerindia Hindi Desk

Happy New Year 2023 नया साल 2022 आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। बीते वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के बीच भी कई छात्रों ने इतिहास रचा है। नीट और जेईई समेत विभिन्न परीक्षाओं में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। इन छात्रों ने नए उम्मीदवारों के लिए नया रास्ता तैयार किया है, कैसे इतनी कठनाइयों के बीच भी सबसे कठिन प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। हम इस लेख के माध्यम से आपको कुछ ऐसे ही छात्रों से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 अपने नाम किया।

Kavya Chopra

Kavya Chopra

दिल्ली की रहने वाली काव्या चोपड़ा आईआईटी जेईई मेन परीक्षा में टॉप करने वाली पहली महिला के रूप में उभरी हैं। काव्या चोपड़ा ने जेईई मेंस परीक्षा में 300 में से 300 अंक प्राप्त करके इतिहास रच दिया। काव्या ने फरवरी सत्र में 99.97 प्रीसेंटाइल और मार्च सत्र में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करके नया कीर्तिमान हासिल किया। इसके बाद जेईई एडवांस में काव्या ने 360 में से 286 अंक हासिल किए, जिसके बाद उनकी रैंक 98 बनी। बता दें कि काव्या इंजीनियरिंग के साथ साथ मिस्ट्री नॉवेल पढ़ने में भी रूची रखती हैं। उन्हें कविताएं पढ़ना काफी पसंद है।

Mrinal Kutteri

Mrinal Kutteri

हैदराबाद की रहने वाली मृणाल कुटेरी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2021 में अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त करके पूरे देश को चौंका दिया था। कोरोनाकाल में यह परीक्षा काफी तनावपूर्ण थी, लेकिन मृणाल कुटेरी ने सभी चुनौतियों को पार करते हुए नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2021 में नया कीर्तिमान हासिल किया। नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2021 में मृणाल ने 720 अंक प्राप्त किए। मृणाल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि नीट परीक्षा पास करने के लिए उनहोंने केवल 4 घंटे पढ़ाई की। मृणाल ने 12 12 घंटे पढ़ाई के नियम को छोड़कर, स्मार्ट स्टडी पर फोकस किया और नीट परीक्षा में नया इतिहास रचा।

Ruparel Yuvraj

Ruparel Yuvraj

मुंबई के 14 वर्षीय छात्र रूपारेल युवराज को इस साल जॉन हॉपकिंस सेंटर फॉर यूथ द्वारा दुनिया का सबसे प्रतिभाशाली छात्र के रूप में सम्मानित किया गया। रूपारेल ने एसएटी, एसीटी और सीटीवाई टैलेंट सर्च की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़ी महनत के कारण उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। रूपारेल के लिए दुनिया का सबसे होनहार छात्र बनने का यह सफर आसान नहीं था। रूपारेल ने दुनिया के 18 हजार छात्रों को प्रतिस्पर्धा में हराया और ये मुकाम हासिल किया। रूपारेल गणित को अपना फेवरिट सब्जेक्ट बताते हैं। वह गणित पर केंद्रित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए।

Pal Aggarwal

Pal Aggarwal

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की पाल अग्रवाल ने जेईई मेन में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये और ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की। बता दें कि पाल अग्रवाल यूपी स्टेट गर्ल टॉपर बनी हैं। वह फरवरी सत्र में प्राप्त 99.98 प्रतिशत से संतुष्ट नहीं थी, पाल ने मार्च और मई के प्रयास में इसमें सुधार करने की चुनौती ली और सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ ही उत्तर प्रदेश में पाल यूपी स्टेट जेईई मेन टॉपर बन गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाल अग्रवाल एक प्रतिभाशाली छात्रा होने के साथ ही प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी है। वह अपना तनाव दूर करने के लिए नए नए डांस मूव का भी अभ्यास करती हैं।

Mridul Agarwal

Mridul Agarwal

राजस्थान पिंक सिटी, जयपुर के रहने वाले मृदुल अग्रवाल ने जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम 2021 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया। मृदुल ने जेईई एडवांस परीक्षा में 348 अंक प्राप्त किए। जेईई एडवांस में पहली रैंक प्राप्त करना मृदुल अग्रवाल के लिए कोई आसान काम नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने दृढ संकल्प से कुल 360 अंकों में से 348 अंक हासिल कर इतिहास रचा। वर्ष 2011 के बाद जेईई एडवांस 2021 में किसी छात्र ने 96.66 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। फरवरी सत्र में मृदुल अग्रवाल ने 100 प्रतिशत पर्सेंटाइल हासिल किया था। कड़ी महनत और सही रणनीति के कारण ही मृदुल को ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त हुई।

Happy New Year 2022

Google Trending 2022 नंबर से प्रतिशत कैसे निकाले जानिए अंकों के प्रतिशत की गणना कैसे करेंGoogle Trending 2022 नंबर से प्रतिशत कैसे निकाले जानिए अंकों के प्रतिशत की गणना कैसे करें

Maharashtra SSC HSC Exam Date 2022 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 तिथियां जारीMaharashtra SSC HSC Exam Date 2022 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 तिथियां जारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Happy New Year 2023: There are only a few days left for coming the new year 2022. In the last year 2021, many students have created history in 2021. set new records in various exams including NEET and JEE. These students have prepared a new path for the new aspirants, how to get success in the toughest competitive entrance exams in the midst of so many difficulties.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X