Engineers Day 2022 ये हैं भारत के 10 महान इंजीनियर्स, जानिए इनकी कहानी

भारत के सबसे पहले इंजीनियर कहलाने वाले सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर भारत अपना नेशनल इंजीनियर्स डे मनाता है। उन्हे भारत के फादर ऑफ इजीनियरिंग भी कहा जाता था। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने भारत रत्न पुरस्कार से 1955 में सम्मानित किया था। 1962 में उनके निधन के कुछ सालों बाद 1968 में उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए इस दिन को इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाने का फैसला लिया। उसी साल पहले इंजीनियर्स डे मनाया गया और तब से आज तक हर साल भारत उनके जन्मदिवस पर इंजीनियर्स डे मना कर सभी इंजीनियर्स को उनके कार्य के लिए सराहता है। इस साल भारत अपना 54वां इंजीनियर्स डे मानाने जा रहा है। आइए इस इंजीनियर्स दिवस पर जाने भारत के 10 महान इंजीनियर्स के बारे में।

Engineers Day 2022  ये हैं भारत के 10 महान इंजीनियर्स, जानिए इनकी कहानी

भारत के 10 महान इंजीनियर्स

1. सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

भारत के सबसे महान और पहले इंजीनियर के नाम से जाने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक इंजीनियर के साथ विद्वान, राजनेता मैसूर के दीवान (1912 से 1918) भी थे। उनका जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अपनी प्थामिक शिक्षा के बाद उन्हों बीए डिग्री प्राप्त की और फिर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा प्राप्त किया।

2. सतीश धवन

सतीश धवन का जन्म 25 सितंबर 1920 को श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने लाहौर के पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स किया था। बैचलर की अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय, मिनियापोलिस से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह यहिं नहीं रुके और उसके बाद उन्होंने डबल पीएचडी की गणित और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में। उन्हें भारत में फादर ऑफ एक्सपेरिमेंटल फ्लूड डायनामिक्स रिसर्च के रूप में जाना जाता है।

3. डॉ अब्दुल कलाम

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को पंबन द्वीप के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने 1960 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की थी। उसके बाद वह वैज्ञानिक के रूप में DRDO में शामिल हुए। एपीजे अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है। वह 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति भी रहे थे।

4. ई. श्रीधरन

ई. श्रीधरन का जन्म 22 जून 1932 में हुआ था। उन्हें भारत के मेट्रो मैन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा बेसल इवेंजेलिकल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राप्त की। उन्होंने अपना सिविल इंजीनियरिंग सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, काकीनाडा, आंध्र प्रदेश से पूरा किया था। उन्होंने भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं।

5. सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा

सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा का जन्म 4 मई 1942 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात के वल्लभ विद्यानगर से की। उसके बाद उन्होंने वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर की डिग्री पूरी की। उन्होंने शिकागो में इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स भी प्राप्त किया। पित्रोदा एक जाने माने टेलिकॉम इंजीनियर, इनवेंटर, एंटप्रेन्योर और पॉलिसी मेकर थे। 1975 में इलेक्ट्रॉनिक डायरी का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें हैंड-हेल्ड कंप्यूटिंग का सबसे पहला अग्रदूत कहा जाता है। साइंस और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2009 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

6. नागवरा रामारो नारायण मूर्ति

नागवरा रामारो नारायण मूर्ति का जन्म 20 अगस्त 1946 को कर्नाटक के कोलार जिले में हुआ था। नारायण मूर्ति लेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से प्राप्त की। इसके बाद नारायण मूर्ति ने आईआईटी कानपुर से मास्टर की डिग्री प्राप्त की। वह इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं।

7. सत्य नडेला

सत्य नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 में हैदराबाद शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट से की। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंन एम.एस. विस्कॉन्सिन-मिल्वौकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में भी डिग्री हासिल की। उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। फिलहाल वह माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं।

8. सुंदर पिचाई

पिचाई 2004 में गूगल में शामिल हुए और वर्तमान में, वह गूगल इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

सुंदर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 में मदुरै, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जवाहर विद्यालय, अशोक नगर चेन्नई से प्राप्त की थी। पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम.एस. मटिरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल से एमबीए भी किया। 2004 से पिचाई गूगल में काम कर रहें है फिलहाल वह गूगल के सीईओ के पद पर हैं।

9. वर्गीज कुरियन

वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 कालीकट में हुआ था। उन्होंने मद्रास के लोयोला कॉलेज से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की। र्गीज कुरियन को भारत के श्वेत क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।

10. रघुराम गोविंद राजन

राजन का जन्म 1963 में भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से की और आईआईटी, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद रघुराम राजन ने आईआईएम, अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रह चुकें हैं इसी के साथ उन्होंने साल 2003 से 2007 तक आईएमएफ में चिफ इकोनॉमिस्ट भी थे।

Engineers Day 2022 : इंजीनियर मित्रों के साथ साझ करें टॉप 10 इंजीनियर्स डे विशेजEngineers Day 2022 : इंजीनियर मित्रों के साथ साझ करें टॉप 10 इंजीनियर्स डे विशेज

Engineers Day 2022 : इंजीनियर्स डे का महत्व, जानिए कैसे हुई शुरुआतEngineers Day 2022 : इंजीनियर्स डे का महत्व, जानिए कैसे हुई शुरुआत

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
India celebrates its National Engineers Day on the birthday of Sir Mokshagundam Visvesvaraya, who was called India's first engineer. He was also called the Father of Engineering of India. In 1968, a few years after his death in 1962, it was decided to celebrate this day as Engineers Day to pay tribute to him.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X