Teachers Day Quiz 2021: शिक्षक दिवस के बारे में कितना जानते हैं, टीचर्स डे क्विज खेलें

शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस पर निबंध, शिक्षक दिवस पर कोट्स और शिक्षक दिवस पर कविता के अलावा शिक्षक दिवस पर क्विज कॉम्पीटिशन का आयोजन भी किया जाता है।

By Careerindia Hindi Desk

शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस पर निबंध, शिक्षक दिवस पर कोट्स और शिक्षक दिवस पर कविता के अलावा शिक्षक दिवस पर क्विज कॉम्पीटिशन का आयोजन भी किया जाता है। करियर इंडिया हिंदी टीचर्स डे क्विज 2021 का आयोजन कर रहा है, जिसमें आपको टीचर्स डे से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। इससे आप अपनी बोद्धिक क्षमता को जान पाएंगे।

Teachers Day Quiz 2021: शिक्षक दिवस के बारे में कितना जानते हैं, टीचर्स डे क्विज खेलें

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह समाज में शिक्षकों द्वारा निभाई गई भूमिका को दर्शाता है। शिक्षक दिवस मानाने का कारण, शिक्षक दिवस का महत्व, शिक्षक दिवस का इतिहास और सबसे बढ़कर शिक्षक दिवस के उत्सव के पीछे एक महान शिक्षक डॉ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए नीचे दिए गए प्रश्नोत्तरी में भाग लें।

राधाकृष्णन ने कहा कि शिक्षकों को देश में सबसे अच्छा दिमाग होना चाहिए। शिक्षक हमारे भविष्य की आधारशिला हैं और जिम्मेदार नागरिक और अच्छे इंसान बनाने की नींव के रूप में कार्य करते हैं। आइये खेलते हैं टीचर्स डे क्विज हिंदी में। इन सभी सवालों के जावाब सबसे नीचे दिए गए हैं।

टीचर्स डे क्विज इन हिंदी 2021 | Teachers Day Quiz In Hindi 2021

1. भारत शिक्षक दिवस कब से मना रहा है?
ए: 1962
बी: 1972
सी: 1965
डी: 1975

2. शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
ए: जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन
बी: इंदिरा गांधी का जन्मदिन
सी: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस
डी: उपरोक्त में से कोई नहीं

3. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
ए: वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने और भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए।
बी: 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
सी: उन्हें 1961 में जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार मिला था।
डी: सभी सही हैं

4. किसने कहा था कि "शिक्षण एक पेशा नहीं है, जीवन का एक तरीका है"?
ए: डॉ राधाकृष्णन
बी: स्वामी विवेकानंद
सी: गुलजारीलाल नंदा
डी: नरेंद्र मोदी

5. डॉ राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति कब बने?
ए: 1952
बी: 1962
सी: 1972
डी: 1982

6. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?
ए: 1928
बी: 1935
सी: 1948
डी: 1950

7. 1931 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन किस विश्वविद्यालय के कुलपति बने?
ए: मैसूर विश्वविद्यालय
बी: आंध्र विश्वविद्यालय
सी: कर्नाटक विश्वविद्यालय
डी: उपरोक्त में से कोई नहीं

8. भारत में किस तारीख को शिक्षक दिवस मनाया जाता है?
ए: 14 नवंबर
बी: 5 अक्टूबर
सी: 5 सितंबर
डी: 5 अक्टूबर

9. अंदाजा लगाइए कि भगवान कृष्ण के गुरु कौन थे?
ए: द्रोणाचार्य
बी: संदीपनी मुनि
सी: ऋषि विशिष्ट:
डी: गर्ग मुनि

10. डॉ राधाकृष्णन ने किस विषय में स्नातकोत्तर किया था?
ए: विज्ञान
बी: समाजशास्त्र
सी: इतिहास
डी: दर्शनशास्त्र

टीचर्स डे के सभी सवालों के जवाब

1: उत्तर ए
भारत 1962 से शिक्षक दिवस मना रहा है।

2: उत्तर सी
भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह एक प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न के प्राप्तकर्ता, पहले उपराष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।

3: उत्तर डी
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने और भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें 1961 में जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार मिला था।

4: उत्तर डी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षण एक पेशा नहीं है, जीवन का एक तरीका है।

5: उत्तर बी
डॉ राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने।

6: उत्तर सी
सन 1948 में, विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किया गया था।

7: उत्तर बी
1931 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति बने।

8: उत्तर सी
भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।

9: उत्तर बी
संदीपनी मुनि भगवान कृष्ण के गुरु थे।

10: उत्तर डी
डॉ राधाकृष्णन ने दर्शनशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी।

Teachers Day 2021: समय सबसे बड़ा गुरु, हर किसी को मिली ये 5 सीखTeachers Day 2021: समय सबसे बड़ा गुरु, हर किसी को मिली ये 5 सीख

TEACHERS DAY SPEECH 2021: शिक्षक दिवस पर भाषण की तैयारी यहां से करेंTEACHERS DAY SPEECH 2021: शिक्षक दिवस पर भाषण की तैयारी यहां से करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Teachers Day Quiz 2021 Questions And Answers For Students: Teachers Day is celebrated every year in India on 5th September. Apart from speech on Teacher's Day, Essay on Teacher's Day, Quotes on Teacher's Day and Poetry on Teacher's Day, Quiz Competition is also organized on Teacher's Day. Career India is organizing Hindi Teacher's Day Quiz 2021, in which you will have to answer some questions related to Teacher's Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X