Swami Vivekananda Jayanti 2022 स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार बदल देंगे आपका जीवन

Swami Vivekananda Quotes In Hindi आज देशभर में स्वामी विवेकानंद की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में जन्में नरेंद्रनाथ दत्त को स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाता है।

By Careerindia Hindi Desk

Swami Vivekananda Quotes In Hindi आज देशभर में स्वामी विवेकानंद की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में जन्में नरेंद्रनाथ दत्त को स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाता है। भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में हिंदू धर्म के समर्थन में अपना भाषण दिया था। स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु के बाद वह सभी सुखों को त्याग कर भिक्षु बन गए। स्वामी विवेकानंद ने मनुष्यों को हर परिस्तिथि में जीवन जीने का तारीख सिखाया। स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक अनमोल विचारों ने यूवाओं को काफी प्रभावित किया। युवा स्वामी विवेकानंद को प्रेरणा का श्रोत मानने लगे, जिसके बाद सन 1984 में सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की। तब से हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है।

Swami Vivekananda Jayanti 2022 स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार बदल देंगे आपका जीवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 जनवरी 2022 को पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संबोधन से हुई जिसके बाद पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी के संबोधन के बाद हुआ। इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में एमएसएमई मंत्रालय के एक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया। यह प्रौद्योगिकी केंद्र युवाओं को कुशल बनाने में योगदान देगा और प्रति वर्ष लगभग 6,400 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी सरकार द्वारा बनाए गए 'पेरुणथलाइवर कामराजर मणिमंडपम' सभागार का भी उद्घाटन किया। यह सभागार ओपन एयर थिएटर से सुसज्जित है और इसका मुख्य रूप से शैक्षिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा, और इसमें 1000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekananda Quotes In Hindi)
1. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

2. दिल और दिमाग के बीच जब भी संघर्ष हो, हमें अपने दिल की सुननी चाहिए।

3. सत्य की कोई परीक्षा नहीं है। सत्य अक्सर सहज होने से दूर होता है।

4. कुछ मत पूछो, बदले में कुछ नहीं चाहिए। जो देना है दे दो, यह आपके पास वापस आएगा, लेकिन अभी इसके बारे में मत सोचो।

5. जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आये, आप समझ लें कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं।

6. सबसे बड़ा धर्म अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना है। अपने आप पर विश्वास रखें।

7. सच्ची सफलता का महान रहस्य, सच्ची खुशी का रहस्य यह है। निःस्वार्थ व्यक्ति सबसे सफल है।

8. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं। हम ही हैं जिन्होंने रोते हुए और अंधरों में अपनी आंखों पर अपना हाथ रखा है।

9. यदि स्वयं पर विश्वास अधिक व्यापक रूप से सिखाया और अभ्यास किया गया होता, तो मुझे यकीन है कि हमारे अंदर की बुराइयों और दुखों का नाश हो गया होता।

10. कभी मत सोचो कि आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है। यह कहना कि आप कमजोर हैं या दूसरे कमजोर हैं, सबसे बड़ा पाप है।

National Youth Day 2022 Theme History स्वामी विवेकानंद की जयंती कैसी बनी राष्ट्रीय युवा दिवस जानिए पूरी कहानीNational Youth Day 2022 Theme History स्वामी विवेकानंद की जयंती कैसी बनी राष्ट्रीय युवा दिवस जानिए पूरी कहानी

Swami Vivekananda Quotes In Hindi 2022 स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स सिखाते हैं जीवन जीने का तरीकाSwami Vivekananda Quotes In Hindi 2022 स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स सिखाते हैं जीवन जीने का तरीका

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Swami Vivekananda Quotes In Hindi : Today the 120th birth anniversary of Swami Vivekananda is being celebrated across the country. Born on 12 January 1863 in Calcutta, Narendranath Datta is popularly known as Swami Vivekananda. Indian philosopher and spiritual guru Swami Vivekananda gave his speech in support of Hinduism in Chicago, USA. After the death of Swami Vivekananda's guru Ramakrishna Paramhansa, he renounced all pleasures and became a monk. Swami Vivekananda had said that Arise, awake and do not stop till the goal is achieved.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X