Surajkund Mela 2025: हर साल बड़े स्तर पर सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला 2025 का आयोजन किया जाता है। इस साल सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला आगामी 7 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में किया जा रहा है। यह मेला भारतीय हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां देश और विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।

इस वर्ष ओडिशा और मध्य प्रदेश को थीम राज्यों के रूप में चुना गया है। ये अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेंगे। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में विश्व भर से कलाकार अपनी प्रतिभा और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए यहां आते हैं।
इस वर्ष सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के 38वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। सूरजकुंड मेला 2025 भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, जो हस्तशिल्प प्रेमियों और सांस्कृतिक उत्साही लोगों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
सूरजकुंड मेला 2025 हाइलाइट्स Surajkund Mela 2025 Highlights
- स्थल: सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा)
- आयोजन अवधि: 7 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025
- समय: प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
- टिकट मूल्य: सोमवार से शुक्रवार: 120 रुपये
- शनिवार और रविवार: 180 रुपये
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को 50% छूट
- स्कूल छात्राओं के लिए निःशुल्क प्रवेश (स्कूल आईडी कार्ड आवश्यक)
- ऑनलाइन टिकट: डीएमआरसी या सूरजकुंड मेले की आधिकारिक वेबसाइट और BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म से उपलब्ध

सूरजकुंड मेले का इतिहास, क्यों आयोजित किया जाता है सूरजकुंड मेला?
पहली बार सूरजकुंड मेला (Surajkund Mela History) सन् 1987 में हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। सूरजकुंड मेले के आयोजन का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कला को बढ़ावा देना है। यह मेला भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा, लोक कला, संगीत और संस्कृति का एक अद्भुत संगम होता है। इसमें देश विदेश से 1100 से अधिक शिल्पकार भाग लेते हैं।
इसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाता है। यह मेला न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के कारीगरों को एक मंच प्रदान करता है। इसमें हर साल एक विशेष थीम राज्य (Theme State) चुना जाता है, जिसके आधार पर पूरे मेले की सजावट और आयोजन किया जाता है।
सूरजकुंड मेला 2025 थीम क्या है? Surajkund Mela 2025 Theme
इस वर्ष सूरजकुंड मेले में ओडिशा और मध्यप्रदेश थीम राज्य होंगे। वहीं बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है, को भागीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आकर्षण
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में 1000 से अधिक स्टॉल होंगे, जहां विभिन्न हस्तशिल्प, वस्त्र और सांस्कृतिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव प्रदर्शन और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। ये कार्यक्रम भारत की विविधता और समृद्धि को दर्शाएंगी।
सूरजकुंड मेला 2025 कैसे पहुंचे? How to reach Surajkund Mela
मेले में आने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर है। यहां से आप आसानी से ऑटो या कैब के माध्यम से मेले तक पहुंच सकते हैं। भीड़ से बचने के लिए सप्ताह के दिनों में मेले का दौरा करना उचित होगा। आरामदायक जूते पहनें और अपने साथ पानी की बोतल और आवश्यक नकदी रखें। सूरजकुंड मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा, और प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा।

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का टिकट का शुल्क? Surajkund Mela Tickets
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में प्रवेश के लिए टिकट की कीमतें सप्ताह के दिनों में 120 रुपये और सप्ताहांत में 180 रुपये निर्धारित की गई हैं। छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष छूट भी उपलब्ध है। टिकटों की खरीदारी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेले के आयोजकों के साथ साझेदारी की है। इससे आप डीएमआरसी मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मेले के प्रवेश द्वार पर ऑफलाइन टिकट काउंटर भी उपलब्ध होंगे।
सूरजकुंड मेला 2025 के टिकट कैसे लें?
सूरजकुंड मेला 2025 के टिकट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की 'मोमेंटम 2.0' ऐप का उपयोग किया जा सकता है। ऐप में 'सूरजकुंड मेला' सेक्शन में जाकर, अपनी यात्रा की तारीख और समय का चयन करें, आवश्यक जानकारी भरें, भुगतान करें, और टिकट डाउनलोड करें।
इसके अलावा आप डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट या सूरजकुंड मेले की आधिकारिक वेबसाइट https://surajkundmela.co.in पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन टिकट के लिए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर स्थित टिकट काउंटर या मेला परिसर में बने 5 टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











