World Hindi Diwas Speech: दमदार भाषण की तैयारी! विश्व हिंदी दिवस पर भाषण कैसे तैयार करें?

World Hindi Diwas Speech in Hindi: दुनिया भर में हिंदी की गरिमा और सम्मान के लिए एक विशेष दिन पर विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्वभर में प्रसारित करना और इसकी महत्ता को समझाना है। विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।

भारत और भारत के बाहर बने अधिकतर लोगों के लिए हिंदी मातृभाषा है। केवल इतना ही नहीं हिंदी, भारतीय संस्कृति की पहचान है। हिंदी भाषा का इतिहास बहुत पुराना है और यह देश के विभिन्न हिस्सों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, यह हमारी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है।

दमदार भाषण की तैयारी! विश्व हिंदी दिवस पर भाषण कैसे तैयार करें?

हिंदी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन खास कार्यक्रमों में साहित्यिक गोष्ठी, साहित्यिक सम्मेलन, कवि सम्मेलन, भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम शामिल होते हैं। यह खास दिन को न केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में भी मनाया जाता है। ये कार्यक्रम दुनिया के उन देशों में विशेष रूप से मनाया जाता है जहां हिंदी भाषी लोग रहते हैं।

भारत में विशेष रूप से हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में स्थित कई इंटरनेशनस स्कूलों में विश्व हिंदी दिवस के विशेष कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यदि आप भी विश्व हिंदी दिवस पर भाषण देना चाहते हैं, तो इस लेख से मदद ले सकते हैं। इस लेख में विश्व हिंदी दिवस पर भाषण के तीन अलग अलग प्रारूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

1. 100 शब्दों में विश्व हिंदी दिवस पर भाषण

प्राधानाचार्य, शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों,

आप सभी को मेरा नमस्कार। आज हम विश्व हिंदी दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें हमारी मातृभाषा हिंदी की महत्ता को समझने और इसके प्रचार-प्रसार का अवसर प्रदान करता है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। आज के दिन हम सभी को हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देना चाहिए। हिंदी को न सिर्फ बोलें, बल्कि उसे सही ढंग से लिखने और पढ़ने की भी आदत डालें। हिंदी दिवस का उद्देश्य है कि हम अपनी भाषा का सम्मान करें और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। आज के डिजिटल युग में हिंदी को ऑनलाइन माध्यम में भी फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसलिए विश्व हिंदी दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी हिंदी भाषा की गरिमा बनाए रखेंगे और इसे विश्वभर में प्रसारित करेंगे।

धन्यवाद।

2. 200 शब्दों में विश्व हिंदी दिवस पर भाषण

आदरणीय शिक्षकगण और प्रिय मित्रों,

आप सभी को सुप्रभात। आज हम विश्व हिंदी दिवस मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर मुझे आप सबके सामने कुछ बोलने का मौका मिला है। हर साल 10 जनवरी का यह दिन हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए विश्व भर में मनाया जाता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसके बिना हमारा समाज अधूरा है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। आज के डिजिटल युग में भी हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है। हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए और इसे हर जगह प्रसारित करने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करें और इसे आगे बढ़ाने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठाएं। हमें हिंदी को केवल बातचीत में ही नहीं, बल्कि लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ावा देना चाहिए।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देंगे और इसे और भी अधिक प्रभावी बनाएंगे।

धन्यवाद।

3. 300 शब्दों में विश्व हिंदी दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, नमस्कार

आज हम सभी यहां विश्व हिंदी दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा की महत्ता को विश्वभर में फैलाना और इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक पहचान दिलाना है। दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी, अंग्रेजी और मंदारियन भाषा के बाद तीसरे नंबर पर है।

इसका मतलब है कि दुनिया भर में करोड़ों लोग बोलचाल की भाषा के रूप में हिंदी का उपयोग करते हैं। हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता को जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। हिंदी की अपनी एक समृद्ध इतिहास और साहित्य है। इसने हमारे समाज को गहराई से प्रभावित किया है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम हिंदी भाषी देश के निवासी हैं।

आज जब हम देख रहे हैं कि विभिन्न भाषाएं और संस्कृतियां मिलकर विश्व में नई पहचान बना रही हैं, हिंदी भाषा भी अपने स्थान को मजबूत कर रही है। विश्व के कई देशों में हिंदी सिखाई जा रही है और इसका व्यापक रूप से उपयोग हो रहा है। हिंदी न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है।

हमें इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करेंगे और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमें इसे न केवल बोलने में, बल्कि लेखन और शैक्षिक कार्यों में भी बढ़ावा देना चाहिए। विश्व हिंदी दिवस पर हम अपनी भाषा को संभालने और इसका सही प्रयोग करने का संकल्प लेते हैं। हिंदी के माध्यम से हम अपने विचारों को सशक्त तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। आइए इस दिन हम सभी मिलकर हिंदी के प्रसार और उन्नति के लिए कार्य करें।

धन्यवाद।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Hindi Diwas 2025: Simple and easy speeches for school kids in 100, 200, and 300 words on the significance of World Hindi Diwas. Learn about the history and importance of Hindi language celebrations in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+