Women's Day Speech 2025: बज उठेंगी तालियां! ऐसे करें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण की तैयारी

International Women's Day 2025 Speech: दुनिया के हर देश में महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाएं जितनी निष्ठा से घर पर अपने दायित्वों का पालन करती हैं उतनी ही श्रद्धा से कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को भी संभालती है। महिलाओं के इसी असाधारण योगदान का सम्मान करने और उन्हें उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण कैसे लिखें, यहां देखें प्रारूप

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व भर में महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित यह एक खास दिन है। महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान की सहारना करना है। इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं के लिए समानता और सम्मान की मांग की जाती है।

आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, चाहे वह शिक्षा, विज्ञान, राजनीति या खेल हो, महिलाओं ने हर जगह अपने साहस और क्षमता का परिचय दिया है। हालांकि विश्व में महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात होने और उन्हें सम्मान मिलने के बावजूद आज हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते ही अभी भी समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता की चुनौतियां बनी हुई हैं, जिन्हें समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इन चुनौतियों के कारण जिस समाज को हम आगे बढ़ाने की कल्पना कर रहे हैं वो एक कदम और पीछे चली जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें एक अवसर प्रदान करता है कि हम उन महिलाओं को भी सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए प्रोत्साहित करें, जिन्हें दिन-प्रतिदिन सामाजिक रूढ़ीवादिता और दकियानुसी सोच के कारण असमानता का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि हम यह जानते हैं कि महिलाओं के सम्मिलित योगदान से ही समाज और देश का विकास संभव है।

International Womens Day Speech in Hindi

छात्रों के लिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि यह उन्हें नारी शक्ति के महत्व को समझने और उसे सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। महिला दिवस पर निबंध लेखन, भाषण, क्विज समेत कई विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्कूल छात्रों महिला दिवस पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पीच लिखने के लिए सहायता ले सकते हैं। नीचे दिए गए तीन भाषण प्रारूपों के माध्यम से छात्र महिला दिवस पर अपनी बातें रख सकते हैं और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दे सकते हैं।

100 शब्दों में महिला दिवस पर भाषण

प्रिय अध्यापकगण और मेरे साथियों,

आज मैं यहां आप सभी के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन हम महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की बात करते हैं। महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके योगदान को मान्यता देना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। चाहि वह शिक्षा हो या विज्ञान, चाहे राजनीति हो या खेल या चाहे व्यवसाय हो या उद्यमिता का क्षेत्र हो, महिलाएं अपनी काबिलियत हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना चाहिए। इस महिला दिवस पर हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना फैलानी चाहिए।

धन्यवाद!

200 शब्दों में महिला दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,

आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस नारी शक्ति का जश्न मनाने का दिन भी है। 19वीं सदी में महिला दिवस के दिन को मनाने की शुरुआत महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देने से हुई थी। जबकि आज यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है।

महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान और समानता प्रदान करना है। इस दिन समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान दिलाने के लिए उनको योगदानों की सराहना की जानी चाहिए। आज महिलाएं शिक्षा से लेकर विज्ञान तक, राजनीति से लेकर खेल तक, और कला से लेकर व्यापार तक सभी क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं।

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। आज इस अवसर पर मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एक महिला सिर्फ घर की देखभाल करने वाली नहीं है, वह एक शिक्षिका, डॉक्टर, वैज्ञानिक, नेता और एक सफल उद्यमी भी हैं। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। हमें महिलाओं की क्षमताओं को समझकर उनका समर्थन करनाना चाहिए। क्योंकि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है और उनका सम्मान और सशक्तिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद!

300 शब्दों में महिला दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्रिय साथियों,

आज 8 मार्च को हम सब यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के प्रति सम्मान उनके अधिकार और योगदान को महत्व देने के लिए मनाया जाता है। हमारी मां, बहन, अध्यापिका, डॉक्टर, वैज्ञानिक, पुलिस अधिकारी और खिलाड़ी, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मेहनत और कड़ी लगन से आगे बढ़ रही हैं। वे समाज की रीढ़ हैं, जो परिवार और देश को सशक्त बनाती हैं।

हमारे इतिहास में कई महान महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने समाज में बदलाव लाने का काम किया। रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, किरण बेदी जैसी अनेक महिलाएं हमें यह सिखाती हैं कि अगर हम आत्मविश्वास और मेहनत से काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं। महिलाओं का योगदान उद्योग, विज्ञान, खेल, राजनीति और सेना हर क्षेत्र में भड़ रहा है। लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि अभी भी समाज में महिलाओं को समानता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लड़कियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

आइए हम सबको मिलकर यह प्रण लें कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। नारी शक्ति सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज की पहचान है।

अंत में, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं "अगर एक लड़की शिक्षित होती है, तो पूरा समाज शिक्षित होता है।" इसलिए, महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें और उनके योगदान को सराहें।

धन्यवाद!

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Easy speech in 100, 200 and 300 words for school kids on International Women's Day 2025. Know the importance of Women's Day, its history and tips to write an effective speech on the role of women.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+