National Science Day Speech in Hindi: विज्ञान में एक बेहतरीन खोंज के कारण हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खासतौर पर वैज्ञानिक खोजों और नए विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन देश के महान वैज्ञानिक द्वारा एक खास वैज्ञानिक आविष्कार को मूर्त रूप दिया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन ने "रमन प्रभाव" महान खोज की थी। यह दिन रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है। "रमन प्रभाव" खोज करने के लिए देश में महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को एक प्रमुख स्थान दिलाया। विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज जो भी तकनीकी और सामाजिक विकास हम देख रहे हैं, वह विज्ञान की देन है। चाहे चिकित्सा हो, यातायात हो, संचार के साधन हों, या पर्यावरण संरक्षण के प्रयास - हर क्षेत्र में विज्ञान का योगदान बेहद अहम है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। बच्चों में विज्ञान के पर्ति रुचि को और अधिक बढ़ाने के लिए इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन और विज्ञान प्रदर्शनिया आयोजित की जाती हैं। इन सभी गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना है। इन दिन स्कूल से लेकर कॉलेजों तक में हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व का संदेश दिया जाता है। इस दिन बच्चों को यह भी बताया जाता है कि विज्ञान का अध्ययन करना न केवल हमारे जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि देश और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसप पर आइए हम सभी यह संकल्प लें कि हम विज्ञान के महत्व को समझेंगे और इसका उपयोग समाज और देश की बेहतरी के लिए करें। यहां स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण प्रारूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं। यदि आप भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपके लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण के तीन प्रारूप दिए जा रहे हैं, आप इनसे मदद ले सकते हैं।
100 शब्दों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण
प्रिय अध्यापकगण और मेरे साथियों,
आज हम सब राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर यहां एकत्रित हुए हैं। यह दिन डॉक्टर सी.वी. रमन की महान खोज, रमन प्रभाव, की स्मृति में मनाया जाता है। इस महान खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। चाहे चिकित्सा हो, संचार हो, या तकनीकी विकास, विज्ञान के बिना हम इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं कर सकते। आज के दिन हमें यह समझना चाहिए कि विज्ञान के अध्ययन और अनुसंधान से समाज और देश का विकास होता है। इस दिन हम सभी को विज्ञान के महत्व को पहचानना चाहिए और इसे जीवन में अपनाना चाहिए।
धन्यवाद।
200 शब्दों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,
आज हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहे हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व बहुत ज्यादा है। यह दिन डॉक्टर सी.वी. रमन की महान खोज रमन प्रभाव की याद में मनाया जाता है। इस खोज ने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में गर्व का स्थान दिलाया और डॉक्टर रमन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञान हमारे जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। विज्ञान ने हमें नई तकनीकें, बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ, और बेहतर संचार के साधन प्रदान किए हैं। आज हम जितनी भी सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, वे सब विज्ञान की देन हैं। विज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है। आज के दिन स्कूलों और कॉलेजों में विज्ञान से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनसे विद्यार्थी विज्ञान के प्रति जागरूक होते हैं। हमें विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ानी चाहिए और इसे देश की प्रगति में उपयोग करना चाहिए।
अंत में, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि विज्ञान को समझें, उसका अध्ययन करें और इसका उपयोग समाज और देश के विकास के लिए करें। यही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का असली उद्देश्य है।
धन्यवाद।
300 शब्दों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्रिय साथियों,
आज हम यहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन उस महान खोज की याद दिलाता है जिसे डॉक्टर सी.वी. रमन ने 1928 में किया था। उनकी इस खोज को "रमन प्रभाव" के नाम से जाना जाता है। इस महान खोज के लिए सर सीवी रमन को सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह उपलब्धि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
विज्ञान का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। महान वैज्ञानिक कहते हैं कि विज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है। चाहे वह चिकित्सा हो, यातायात हो, संचार हो या पर्यावरण संरक्षण - हर क्षेत्र में विज्ञान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विज्ञान ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है। आज हम जो तकनीकी और सामाजिक विकास देख रहे हैं, वह विज्ञान की ही देन है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हमें यह समझना चाहिए कि विज्ञान का अध्ययन और अनुसंधान देश और समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थी विज्ञान के प्रति जागरूक हों और इसमें रुचि बढ़ाया जाता है।
इस अवसर पर मैं आप सभी से अपील करती हूं कि आप विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएं, नई खोजों में योगदान दें और विज्ञान का उपयोग देश और समाज की भलाई के लिए करें। यही हमारे महान वैज्ञानिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications











