Scorpio Yearly Career Horoscope 2024: वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

By पं. राम नारायण पांडेय

Yearly Career Horoscope 2024: नया साल शुरू हो चुका है और हर किसी की जिंदगी अपनी-अपनी गति से आगे बढ़ रही है। बात अगर आने वाले समय की करें और वृश्चिक राशि वालों पर फोकस हो, तो एक बात तो तय है, चाहे कुछ भी हो जाए, आप फेल नहीं होंगे और न ही अचानक आपकी नौकरी जायेगी, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल आपके साथ है।

Scorpio Career Horoscope 2024: वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

जी हां वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2024 करियर के मामले में अत्यधिक आशाजनक रहेगा। नौकरी में उन्नति, सफल उद्यम, विरोधियों पर विजय और परीक्षार्थ‍ियों के लिए अनुकूल परीक्षा परिणाम हर तरफ से आपका भाग्य आपके साथ है, लेकिन हां ऐसे में यह मत भूलिएगा कि भाग्य उसी के साथ रहता है, जो कड़ी मेहनत और निष्‍ठा के साथ आगे बढ़ता है।

वर्ष की शुरुआत छोटे-छोटे कार्यों में सफलता के साथ होगी। करियर में मेहनत रंग ला सकती है। अप्रैल तक, छठे घर में बृहस्पति का प्रभाव आने वाली हर मुसीबत को किनारे कर देगा। मई में बृहस्पति का गोचर व्यापार में पर्याप्त लाभ दिला सकता है। मई से बृहस्पति के प्रभाव से व्यवसायिक संभावनाएं बढ़ सकती हैं। नई नौकरी दस्तक दे सकती है और जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ रहे हैं, उनके लिए अच्‍छी खबर आ सकती है।

सूर्य और मंगल से मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

इस वर्ष की शुरुआत में, सूर्य और मंगल के गोचर का प्रभाव आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ जटिल मामलों में आप भागीदार बनेंगे, लेकिन अगर आप सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे तो संकट से दूर रह पायेंगे। जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, बृहस्पति और मंगल के समर्थन के कारण प्रगति की गति सकारात्मक गति पकड़ने लगेगी।

बृहस्पति बुद्धमता का प्रतीक होता है। करियर में प्रगति के नए अवसर आयें तो बहुत सोच-समझ कर निर्णय लें। मई-जून के आस-पास समय इतना प्रबल होगा कि आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में सक्षम होंगे। कोई भी नया उद्यम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

सभी राशियों के करियर राशिफल 2024

अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको जुलाई के मध्य तक वृद्धि देखने को मिलेगी। सितंबर के महीने में बुध और बृहस्पति आपके करियर के विकास से संबंधित नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में आपकी मदद करेंगे। आपकी परियोजनाओं के अच्‍छे परिणाम अक्तूबर तक दिखाई देने लगेंगे। दिसंबर महीने के आसपास आपके करियर में बहुत सी चीजें घटित होंगी। वर्ष के अंत में बृहस्पति आपके प्रयासों में सकारात्मक परिणाम लाने की संभावना है।

रियल एस्टेट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को थोड़ा बच कर आगे बढ़ना होगा। और हां कार्यस्थल पर अपने अलावा किसी अन्य पर भरोसा न करें। आपकी टीम के लोग ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लेखक परिचय- पं. राम नारायण पांडेय लखनऊ के ज्योतिष हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Read Scorpio Career Horoscope 2024 in Hindi. Here is what Pandit Ram Narayan Pandey of Lucknow predicts for Scorpio people in their Career Horoscope. Scorpio career future in 2024 in Hindi. Horoscope of Scorpio students, professionals and businessmen.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+