Scorpio: वृश्चिक का करियर होरोस्कोप 2025 - नए अवसर लेकर आयेगा यह साल

वृश्चिक (24 अक्तूबर- 21 नवंबर): सभी राशियों के करियर होरोस्कोप के बीच यहां प्रस्तुत है वृश्चिम यानि Scorpio का राशिफल। 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव और उन्नति लेकर आएगा। ग्रहों के महत्वपूर्ण प्रभावों के चलते, यह साल पेशेवर जीवन में नई संभावनाओं और संपत्ति से जुड़े लाभ का संकेत देता है। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्‍डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Scorpio: वृश्चिक का करियर होरोस्कोप 2025 - नए अवसर लेकर आयेगा यह साल

2025 में वृश्चिक राशि का करियर होरोस्कोप

29 मार्च तक: शनि की ढैय्या का असर वृश्चिक राशि पर रहेगा, जिससे पेशेवर जीवन में रुकावटें और देरी हो सकती हैं। हालांकि, आपके राशि स्वामी मंगल 21 जनवरी तक भाग्य स्थान में रहेंगे, जिससे साहस और वित्तीय लाभ के लिए प्रयासों में बढ़ोतरी होगी। और आपको सफलता भी मिलेगी।

2 अप्रैल से आगे: मंगल का शुभ प्रभाव आपकी हिम्मत बढ़ाएगा और आय के नए स्रोत खोलेगा। 6 जून से 28 जून के बीच पारिवारिक जीवन में खुशी, खासकर बच्चों से जुड़ी सुखद खबरें मिलने के संकेत हैं। यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने के लिए अनुकूल रहेगा।

सभी राशियों का करियर होरोस्कोप

20 जून से 21 जून के बीच: मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपके संघर्षों को पार करने में मदद करेगी और जीविका के नए अवसर प्रदान करेगी। हालांकि, खर्चे लगातार बने रहेंगे, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को खास ध्‍यान रखने की जरूरत है।

27 अक्टूबर से 7 दिसंबर: मंगल अपने ही राशि में गोचर करेगा, जिससे सम्मान, प्रतिष्ठा, और आर्थिक लाभ बढ़ेगा। इस दौरान नई योजनाओं और अवसरों का क्रियान्वयन संभव होगा। हालांकि, 5 नवंबर से मंगल अस्त हो जाएगा, जिससे तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। चोट लगने का खतरा भी रहेगा, और इस अवधि में सफलता थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है।

पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-

शुभ दिन और रंग

शुभ दिन: रविवार, सोमवार, मंगलवार, और गुरुवार।

शुभ रंग: पीला, लाल, नारंगी, हल्का नीला, और गुलाबी।

2025 में ग्रहों के प्रभाव के अनुसार अपने प्रयासों को दिशा दें। अपनी वित्तीय स्थिति को संतुलित रखें और अपनी योजनाओं पर दृढ़ रहें। यह साल आपके करियर के लिए परिवर्तनकारी और समृद्धि से भरा हो सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career Horoscope for Scorpio in 2025 in Hindi. The year 2025 brings significant transformations for Scorpio natives in their professional life and financial matters.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+