Career Horoscope 2024 in Hindi: वर्ष 2024 शुरू हो चुका है और अगर आपकी पढ़ाई ठीक-ठाक नहीं चल रही है या नौकरी में उथल-पुथल मची हुई है, तो फिलहाल संयम बनाये रखें। जी हां वर्ष 2024 धनु राशि वालों के करियर में कई सारे उतार-चढ़ाव ला सकता है। दरअसल यह सब होगा शनि के प्रभाव से।

वर्ष 2024 में धनु राशि वालों को अपने कार्यस्थल पर अपनी पहचान बनाने या अपनी बात रखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। हो सकता है आपके बॉस आपी बात ही न सुनें, लेकिन ध्यान रहे कार्य के प्रति आपकी निष्ठा ही शनि के प्रभाव को सकारात्मक बनायेगा। अपनी वर्तमान नौकरी को जल्दबाजी में छोड़ने से बचें। आने वाले महीने आपके लिए अच्छे हो सकते हैं, नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे, लेकिन फिलहाल अपने काम पर फोकस करें।
आपका स्वामी ग्रह ब्रहस्पति है और ब्रहस्पति बौद्धिक संपदा का प्रतीक होता है। जनवरी के अंत में आपके कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको बेहद सूझ-बूझ और कुशलकापूर्वक आगे बढ़ना होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस चरण में लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। मंगल का प्रभाव से फरवरी- मार्च में आपके कार्यस्थल पर कुछ जटिल मामले आ सकता हैं।
2025 के लिए बनेगा मजबूत आधार
बस शुरुआती समय किसी तरह कट जाये, उसके बाद धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 ढेर सारी सफलताएं लेकर आने वाला है। अप्रैल से लेकर दिसंबर तक धनु राशि के लोगों को करियर में बड़ा फायदा मिलेगा। आपको नौकरी में बड़ा प्रमोशन भी मिल सकता है। यही नहीं जो लोग अगले साल किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी में हैं, वो अभी से तैयारी में जुट जायें, यह समय आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है, जो अगले साल के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
मंगल और बुध का संयुक्त प्रभाव यह दर्शाता है कि मार्च के आसपास की अवधि पुरानी एवं अधर में लटकी परियोजनाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। अप्रैल में थोड़ा सा कठिन समय होगा, लेकिन आगे सब अच्छा ही अच्छा है।
अप्रैल के बाद यानि मई से अगस्त के बीच नौकरी का नया अवसर मिल सकता है और करियर में सकारात्मक बदलाव का संकेत मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना के साथ सितंबर करियर विकास के लिए विशेष रूप से अनुकूल है।
सभी राशियों का वार्षिक करियर होरोस्कोप 2024
जुलाई की शुरुआत में आपके कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा और कड़े प्रतिरोध में वृद्धि होगी। इस बीच अगर आपके सामने कोई चुनौती आयेगी भी तो बृहस्पति के प्रभाव से आप सुरक्षित बच जायेंगे। बुध के प्रभाव से आपको समस्याओं का समाधान करने में आसानी होगी।
सितंबर-अक्तूबर रचनात्मक कार्यों को करने के लिए एक बेहतरीन समय होगा। वर्ष के अंत में बृहस्पति आपके लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने के लिए कई और अवसर लेकर आयेगा। ।
लेखक परिचय- पं. राम नारायण पांडेय लखनऊ के ज्योतिष हैं।


Click it and Unblock the Notifications











