Sagittarius: धनु राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - बड़ा उछाल लेकर आयेगा यह साल

धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर): सबसे पहले नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। चलिए बात करते हैं धनु राशि की। 2025 धनु राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में बड़ा उछाल और नए अवसर लेकर आएगा। हालांकि, सेहत से जुड़ी कुछ चुनौतियां रास्ते में रुकावट डाल सकती हैं, लेकिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके पेशेवर जीवन को चमकाने का वादा करती है। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्‍डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Sagittarius: धनु राशि का करियर होरोस्कोप 2025 - बड़ा उछाल लेकर आयेगा यह साल

2025 में धनु राशि के लिए करियर में संभावनाएं और चुनौतियां:

14 मई तक: आपके राशि स्वामी बृहस्पति छठे भाव में शत्रु राशि में गोचर करेंगे, जिससे अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। करीबी रिश्तेदारों के साथ तनाव और अधूरे कामों में देरी होने के योग बन सकते हैं। 29 मार्च से शनि का प्रभाव शुरू होगा, जिससे बिजनेस और घरेलू मामलों में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शनि की ढैय्या के कारण समस्याएं और उलझनें बढ़ सकती हैं।

14 मई से 18 अक्टूबर तक: बृहस्पति की सत्त्व दृष्टि से परिवार में सुख और खुशी का माहौल रहेगा। पिछले साल के अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। 13 अप्रैल से 14 मई के बीच छात्रों को खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

सभी राशियों का करियर होरोस्कोप

13 अप्रैल से 14 मई तक: सूर्य का पंचम भाव में उच्च स्थान आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी दिलाएगा। यह समय आर्थिक लाभ, प्रमोशन, और करियर में उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है। इस दौरान आपको करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक: बृहस्पति का कर्क राशि में उच्च गोचर अचानक धन लाभ के योग बनाएगा। हालांकि, अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। शनि की ढैय्या के कारण रुकावटें और शत्रुओं से समस्याएं आ सकती हैं। फिर भी, इस समय में आपके पुराने अधूरे काम पूरे होते दिखेंगे।

5 दिसंबर के बाद: बृहस्पति की शुभ दृष्टि फिर से आपके प्रयासों को सफल बनाएगी। जो काम पहले रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे।

पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-

धनु राशि के लिए शुभ दिन और रंग

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, और गुरुवार।

शुभ रंग: पीला, पर्पल, और सफेद।

2025 में प्रोफेशनल रिश्तों और सहयोग पर ध्यान दें, क्योंकि ये आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे। ग्रहों के प्रभाव को समझकर अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाएं। यह साल धनु राशि वालों के लिए करियर में बड़ा बदलाव और आर्थिक समृद्धि लेकर आ सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career Horoscope for Sagittarius in 2025 in Hindi. 2025 will bring great progress and new opportunities for Sagittarius in career and financial matters.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+