Happy Republic Day Shayari: गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों को देशभक्ति शायरी से दें शुभकामनाएं

Happy Republic Day Shayari: गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। हर साल 26 जनवरी को बड़े ही हर्सोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ, इसलिए इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान लागू होने के बाद भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों को देशभक्ति शायरी से दें शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में देशभक्ति की भावना अपने चरम पर होती है। इस दिन देशभर में परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है। यह दिवस हमें हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अहमियत का एहसास कराता है। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश, शायरी और शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया के दौर में लोग व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपने देशप्रेम को व्यक्त करने के लिए शायरी और स्टेटस अपडेट करते हैं। इस दिन की खासियत यह है कि यह हमें हमारे देश की विविधता में एकता, समर्पण, और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। गणतंत्र दिवस शायरी के साथ आप अपने विचार और देशभक्ति को व्यक्त कर सकते हैं। यहां इस लेख में 25 बेहतरीन गणतंत्र दिवस पर शायरी दिए जा रहे हैं:

Republic Day 2025 गणतंत्र दिवस पर शायरी व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस

वतन हमारा ऐसा कोई छोड़ न पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई तोड़ न पाए।
दिल एक है और जान एक है हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है, ये शान है हमारी।

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर।
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर,
कोई जो उठाएगा आँख हिंदुस्तान पर।

गूँज उठी है दुनिया में भारत के नगाड़े,
चमक उठे हैं आसमान में देश के सितारे।
आज फिर से याद करो देश के वीरों का बलिदान,
जिनकी वजह से भारत बना महान।

आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।

भारत के गणतंत्र का,
सारे जग में है मान।
देश के लिए जिन्होंने दी,
अपना जीवन बलिदान।

तिरंगा हमारा शान-ए-जिंदगी,
वतन परस्ती है वफा-ए-ज़िंदगी।
देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,
अखंड भारत के सपने का जूनून है हमें।

असली गणतंत्र तभी बनता है,
जब संविधान का मान होता है।
आओ कुछ ऐसा कर दिखाएं,
कि सबको इस देश पर अभिमान होता है।

चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर से घुमाते हैं।
याद करें उन शूरवीरों को,
जिन्होंने देश के लिए जान गवांते हैं।

देशभक्तों से ही तो देश की शान है,
देशभक्तों से ही तो देश का मान है।
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिसमें बसता वीरों का मान है।

तिरंगा लहराएगा,
देश भक्ति का गीत गुनगुनाएगा।
गणतंत्र दिवस का ये पर्व है,
हर दिल देशभक्ति से झूम जाएगा।

ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर।
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।

आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे।
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।

तिरंगा हमारी आन है,
तिरंगा हमारी शान है,
और तिरंगा ही हमारी जान है।

वो फिर आया है नये सवेरे के साथ,
मिल जुल कर रहेंगे हम,
आजादी के सफर के साथ।

गणतंत्र दिवस पर दो लाइनों की शायरी Republic Day Shayari in hindi

इंसानियत का कद बड़ा हो जाता है,
जब वतन का तिरंगा खड़ा हो जाता है।

लहराए तिरंगा बनकर हमारी शान,
हर एक दिल में बसता है हिंदुस्तान।

वीरों की कुर्बानी से सजाया गया तिरंगा,
आज भी देश के दिलों में धड़कता तिरंगा।

गणतंत्र दिवस पर आओ मिलकर करें प्रण,
भारत मां की सेवा करेंगे सच्चे मन।

मेरा मुल्क मेरी जान,
इस पर है सबकुछ कुर्बान।

संविधान हमारा गर्व है,
गणतंत्र हमारा मर्म है।

भारत की पहचान तिरंगा,
हिंदुस्तान की शान तिरंगा।

तिरंगे की शान में हर भारतीय का नाम है,
देश की रक्षा करना हमारा काम है।

देश का नाम हो ऊँचा,
तिरंगे की यही शान हो।

गणतंत्र का पर्व मनाएं,
दिलों में वतन की शान बसाएं।

आओ मिलकर इस देश की शान बनाएं,
गणतंत्र दिवस की धूम हर दिल में बसाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Celebrate Republic Day 2025 with the best Shayari for WhatsApp and Facebook status. Explore inspiring Ganatantra Diwas Shayari in Hindi to honor India's spirit.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+