Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह 2023 में क्या कुछ हो रहा है खास, जानिए

भारत में हर साल 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस साल 26 जनवरी, 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाने जा रहा है।

गणतंत्र दिवस 2023: भारत में हर साल 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस साल 26 जनवरी, 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाने जा रहा है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, मेले, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, खेल, रैली आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि 26 जनवरी 2023 के अवसर क्या कुछ नया होना जा रहा है। दरअसल, हाल ही में 18 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनभागीदारी के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए समारोहों की योजना बनाई गई है यानि कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2023 समारोह 'जन-भागीदारी-जन भागीदारी' थीम के साथ देश भर में मनाया जाएगा।

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह 2023 में क्या कुछ हो रहा है खास, जानिए

हालांकि, इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरु होकर 30 जनवरी यानि कि शहीद दिवस तक मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत आईएनए के दिग्गजों, लोगों और आदिवासी समुदायों को श्रद्धांजलि देने से होगी जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था।

इस साल गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के तहत कई नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें मिलिट्री टैटू और ट्राइबल डांस फेस्टिवल, वीर गाथा 2.0, वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सैन्य और तट रक्षक बैंड का प्रदर्शन, एनडब्लयूएम में अखिल भारतीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता, बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग शामिल है। कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:

सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव

गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है) को चिह्नित करने के लिए, 23 और 24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव 'आदि-शौर्य - पर्व पराक्रम का' आयोजन किया गया था।

इस उत्सव में 1,200 से अधिक कलाकार अपनी अनूठी और रंगीन वेशभूषा, हेडड्रेस, संगीत वाद्ययंत्र और लयबद्ध नृत्य बीट्स के साथ मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य रूपों में गौर मारिया, गद्दी नाटी, सिद्दी धमाल, बैगा परधोनी, पुरुलिया, बगुरुंबा, घुसादी, बाल्टी, लम्बाडी, पाइका, राठवा, बूदीगली, सोंगीमुखवाते, कर्मा, मंघो, कुम्मीकली, पलैयार, चेराव और रेखम पाड़ा का शाद मस्तीह शामिल था।

इसके अलावा, इस उत्सव में भारतीय सशस्त्र बल हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन हुआ। जिसमें देश भर के 20 जनजातीय नृत्य मंडल सैन्य टैटू कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन भी हुआ था।

वंदे भारतम 2.0

वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण आरडीसी 2023 के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। जिसके लिए 15 अक्टूबर से 10 नवंबर, 2022 तक 17-30 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागियों से लोक/आदिवासी, शास्त्रीय और समकालीन शैलियों में प्रविष्टियां मांगी गई थीं। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा 17 नवंबर से 10 दिसंबर, 2022 तक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिसका ग्रैंड फिनाले 19 और 20 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें 980 नर्तकियों ने भाग लिया था। उनमें से 503 नर्तकियों का चयन जूरी द्वारा किया गया था। ये नर्तकियां गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 'नारी शक्ति' की थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी।

वीर गाथा 2.0

वीर गाथा, पिछले साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में शुरू की गई अनूठी परियोजनाओं में से एक थी, जिसका आयोजन सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों और बलिदानों के बारे में बच्चों को प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था। इस वर्ष भी, त्रि-सेवाओं ने वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ स्कूली बच्चों की आभासी और आमने-सामने बातचीत का आयोजन किया और छात्रों (तीसरी से 12 वीं कक्षा तक) ने कविता, निबंध, पेंटिंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति आदि के रूप में अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत कीं। इनका मूल्यांकन एक राष्ट्रीय समिति द्वारा किया गया, जिसने सुपर-25 का चयन किया। विजेताओं को 25 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया जाना निर्धारित है। ये विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे।

ई-आमंत्रण

इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2023 को मेहमानों और दर्शकों के लिए भौतिक निमंत्रण कार्डों को ई-निमंत्रणों से बदल दिया गया है। इस उद्देश्य के लिए, एक समर्पित पोर्टल www.amantran.mod.gov.in लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से टिकटों की बिक्री, प्रवेश पत्र, आमंत्रण पत्र और कार पार्किंग लेबल ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और कागज रहित बनाना सुनिश्चित करेगा और देश के सभी हिस्सों से लोगों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने में सक्षम बनाएगा।

विशेष आमंत्रित सदस्य

इस वर्ष समाज के सभी वर्गों के आम लोगों को निमंत्रण भेजा गया है जैसे कि सेंट्रल विस्टा, कार्तव्य पथ, नए संसद भवन के निर्माण में शामिल श्रमयोगी, दूध, सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर, कर्तव्य पथ आदि।

एनडब्लयूएम में स्कूल बैंड का प्रदर्शन

बच्चों के बीच अनुशासन, टीमवर्क और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए गणतंत्र दिवस तक प्रतिस्पर्धा करने और प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न स्कूलों के लिए एक अखिल भारतीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। रक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में 300 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें की आठ स्कूल बैंड चुने गए, जिन्होंने 15 जनवरी से 22 जनवरी तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रदर्शन किया।

ड्रोन शो

भारत में सबसे बड़ा ड्रोन शो, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल हैं, रायसीना पहाड़ियों पर शाम के आसमान को रोशन करेगा, सहज तालमेल के माध्यम से राष्ट्रीय आंकड़ों/घटनाओं के असंख्य रूपों को बुनेगा। यह स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की सफलता, देश के युवाओं के तकनीकी कौशल को दर्शाता है और भविष्य के पथ-प्रदर्शक रुझानों का मार्ग प्रशस्त करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन मैसर्स बोटलैब्स डायनेमिक्स द्वारा किया जाएगा।

एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2023 के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया जाएगा।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

Republic Day 2023: संविधान की प्रस्तावना जो होनी चाहिए हर भारतीय को यादRepublic Day 2023: संविधान की प्रस्तावना जो होनी चाहिए हर भारतीय को याद

Republic Day 2023: भारत पर्व क्या है और क्यों मनाया जाता है जानिएRepublic Day 2023: भारत पर्व क्या है और क्यों मनाया जाता है जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
This year many new programs are being organized under the Republic Day Celebrations 2023. Military Tattoo and Tribal Dance Festival, Veer Gatha 2.0, 2nd edition of Vande Bharatam Dance Competition, Performance by Military and Coast Guard Bands at National War Memorial, All India School Band Competition at NWM, Drone Show and Projection during Beating the Retreat Ceremony Mapping is included.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X