Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर बेस्ट मैसेज करें अपनों के साथ शेयर

Republic Day 2023: 26 जनवरी 1950 में भारत में संविधान को लागू किया गया था और उस दिन भारत एक गणराज्य बना था। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज भारत उसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ये हर भारतीये के लिए एक महाउत्सव है। जिसका उन्हें इंतजार रहता। हर साल बच्चों से लेकर बड़े सुबह-सुबह उठकर साथ बैठक कर टीवी पर परेड का प्रसारण देखते हैं। गणतंत्र दिवस के अन्य रिवाजों और प्रथाओं से साथ ये भी के तरह की प्रथा है जो इस दिन हर घर में फॉलों की जाती है। और हो भी क्यों न गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाल हर बैंड और सशस्त्र बल इसके लिए महिनों महनत करता है साथ ही प्रबंध पर ध्यान देने वाले लोग भी पूरे ध्यान से साथ कार्य करते हैं क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की किसी गलती की गुंजाइश नहीं होती।

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस को हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस की चहल-पहल तो राजपथ पर हफ्तों पहले दिखने लगती है, जब सभी राजपथ पर परेड की तैयारी में लगे होते हैं। आकश में नई-नई फॉर्मेशन से लोगों को आकर्षित करते एयरक्राफ्ट, राजपथ सशस्त्र बलों की शक्ति का प्रदर्शन, स्कूल के बच्चों का डांस, राज्यों की खूबसूरत झांकियां और नृत्य का प्रदर्शन आदि। परेड की हर चीज आपको अपनी ओर आकर्षित करती है और देश भक्ति की भावना आपके दिन में भरती है। आइए भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर अपने परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दें और इस दिवस के महत्व के बारे में बताएं।

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर बेस्ट मैसेज करें अपनों के साथ शेयर

गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं

• गणतंत्र दिवस वह दिन है जब हमें सही मायने में आजादी मिली थी। इस दिन को हमेशा याद रखें और आने वाली पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

• हमारे इस महान देश को शत शत नमन। यह और भी समृद्ध और महान बने। गणतंत्र दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं।

• काफी संघर्ष और कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली थी क्योंकि तब भारत एक गणराज्य बना था। आइए हम अपनी स्वतंत्रता को संजोएं और गणतंत्र दिवस को मनाएं। आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

• एक उद्योग एक मजबूत राष्ट्र की पीठ पर खड़ा होता है और एक जिम्मेदार उद्योग अपने राष्ट्र को विकसित करने में मदद करता है। राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

• हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी न भूलें। उनके पदचिन्हों पर चलें और अपने देश को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

• मन में स्वतंत्रता, शब्दों में शक्ति, हमारे रक्त में पवित्रता, हमारी आत्मा में गर्व, हमारे हृदय में उत्साह। आइए गणतंत्र दिवस पर अपने भारत को सलाम करें और इसे समृद्ध बनाए रखने में योगदान करें। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

• यह गणतंत्र दिवस आपको हर संभव तरीके से अपने देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करे। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

• हमारे वीरों ने वर्षों तक वीरतापूर्ण संघर्ष किया ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता और सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। यह उन्हें मनाने का दिन है और उनके द्वारा किए संङर्षों को सम्मानित करने का दिन है। हैप्पी रिपब्लिक डे।

• हमारे काम और देश के विकास का सहजीवी संबंध है, एक के बिना दूसरे का विकास नहीं हो सकता। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

• हमें विचार की स्वतंत्रता, हमारे विश्वासों में शक्ति, और हमारी विरासत में गर्व का आशीर्वाद मिले। आइए गणतंत्र दिवस पर अपने शहीदों को नमन करें। आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

Republic Day 2023: इस गैस चैंबर में रखी है संविधान की मूल कॉपीRepublic Day 2023: इस गैस चैंबर में रखी है संविधान की मूल कॉपी

Beating Retreat क्या है? गणतंत्र दिवस पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी क्यों मनाई जाती हैBeating Retreat क्या है? गणतंत्र दिवस पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी क्यों मनाई जाती है

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Republic Day 2023: The Constitution was implemented in India on 26 January 1950 and India became a republic on that day. Since then Republic Day is celebrated every year on 26 January. Along with other customs and practices of Republic Day, this is also a practice which is followed in every household on this day. And no matter why every band and armed force participating in the Republic Day parade works hard for months. Let's wish Republic Day to our relatives on 74th Republic Day of India and tell about the importance of this day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X