Ravichandran Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा! जानिए अश्विन कितने पढ़ें हैं और नेटवर्थ क्या है?

Ravichandran Ashwin Net Worth: बुधवार की सुबह भारतीय क्रिकेट फैंस को एक खबर मिली। खबर ये कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। इस खबर से भारतीय क्रिकेट के फैंस को काफी सदमा लगा है। आर अश्विन के इस निर्णय से लगभग 14 वर्षों के बाद उनके शानदार क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लग गया।

Ravichandran Ashwin ने क्रिकेट को कहा अलविदा! जानिए अश्विन कितने पढ़ें हैं और नेटवर्थ क्या है

गौरतलब हो कि अश्विन ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच के समापन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, अश्विन ने घरेलू टूर्नामेंट्स में अपने क्रिकेट के सफर को जारी रखने का संकेत दिया। संवाददाता सम्मेलन के दौरान अश्विन ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रारूपों में एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में यह मेरा आखिरी दिन होगा...मैंने बहुत मज़ा किया।"

क्रिकेट फैंस के अलावा बहुत लोग हैं जो आज रविचंद्रन अश्विन के बारे जानना चाहते हैं और इसके लिए इंटरनेट पर सर्च जारी है। इस लेख के माध्यम से हम आज रविचंद्रन अश्विन कौन हैं, उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत कैसे की, उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है और अश्विन का नेट वर्थ कितना है, आदि की जानकारी दे रहे हैं।

कौन हैं अश्विन?

रविचंद्रन अश्विन का जन्म तमिलनाडु स्थित चेन्नई में 17 सितंबर 1986 में हुआ। उनके पिता का नाम रविचंद्रन और उनकी मां का नाम चित्रा है। अश्विन के पित रविचंद्रन खुद एक फास्ट बॉलर हैं, वे स्थानीय क्लब के लिए खेलते थें। अश्विन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई के ही पद्मा शेषाद्री बाला भवन से पूरी की। उन्होंने बाद में सेंट बेडेस स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। रविचंद्रन अश्विन ने उच्च शिक्षा के मामले में चेन्नई स्थित एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक स्नातक की डिग्री हासिल की है।

Ravichandran Ashwin ने क्रिकेट को कहा अलविदा! जानिए अश्विन कितने पढ़ें हैं और नेटवर्थ क्या है

आर अश्विन ने नौ वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने वाईसीएमए में कोच चंद्रशेखर राव की देख-रेख में क्रिकेट खेलना सीखा। रविचंद्रन अश्विन को शुरुआत से ही गेंदवाजी में रुचि रही। पहले अश्विन ने मीडियम पेस बॉलिंग से शुरुआत की उसके बाद उन्होंने कोच की सलाह पर गेंदवाजी को ऑफ स्पिन में स्विच किया। अश्विन ने पहली बार अंडर-17 खेला।

भारतीय क्रिकेट और रविचंद्रन अश्विन....

क्रिकेट की दुनिया में अश्विन का सफर किसी भी मायने में शानदार नहीं रहा है। वर्ष 2010 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से शुरुआत करते हुए अश्विन ने जल्द ही प्रसिद्धि हासिल कर ली। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

पिछले कुछ वर्षों में, अश्विन भारत के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों ही प्रारूप में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच से दूर होने के बावजूद, अश्विन का खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर मुझमें अभी भी कुछ जोश बाकी है, लेकिन मैं शायद इसे उजागर करना चाहूंगा... इसे उन क्लबों में प्रदर्शित करना चाहूंगा जो क्रिकेट से जुड़े हैं..." उन्होंने प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेलना जारी रखने का इरादा जताया।

Ravichandran Ashwin ने क्रिकेट को कहा अलविदा! जानिए अश्विन कितने पढ़ें हैं और नेटवर्थ क्या है

रविचंद्रन अश्विन का नेट वर्थ कितना है?

रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य से बाहर होना न केवल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक नुकसान है, बल्कि उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत भी है। अपनी क्रिकेट उपलब्धियों के अलावा, अश्विन ने काफी धन और प्रसिद्धि अर्जित की है। खेल वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा की एक रिपोर्ट के अनुसार अश्विन की कुल संपत्ति लगभग 132 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ उनके अनुबंध से आता है, जो लगभग 5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा बाकी का रकम आईपीएल में उनकी भागीदारी से प्राप्त होता है। बता दें कि आईपीएल में वे 15 वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्रिकेट के अलावा अश्विन क्या करते हैं?

क्रिकेट से होने वाली कमाई के अलावा, अश्विन के आय के स्रोतों में विविधता है। वह कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। इनमें मिंत्रा, बॉम्बे शेविंग कंपनी और मूव शामिल हैं। ये उनकी बड़ी नेटवर्थ में योगदान करते हैं। इसके अलावा, अश्विन अपनी जेन-नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के माध्यम से क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए उत्साहित हैं। यह उनकी मीडिया कंपनी, कैरम बॉल्स के साथ क्रिकेट की दुनिया में उनके योगदान को एक और आयाम देता है।

अश्विन ने न केवल मैदान पर अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि मैदान के बाहर उनकी जीवनशैली भी उतनी ही प्रभावशाली है। चेन्नई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है। अश्विन जीवन की बेहतरीन चीजों का आनंद लेते हैं। उनके पास ऑडी क्यू7 और रोल्स रॉयस सहित लगभग 7 करोड़ की कीमत वाली महंगी कारों का संग्रह है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Ravichandran Ashwin announces retirement from cricket. Know about R Ashwin's illustrious career, educational background, net worth, and more details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+