रक्षा बंधन का गिफ्ट राखी के त्योहार को और भी खास बना देता है। राखी पर बहन को क्या गिफ्ट दें, इसको लेकर अक्सर भाई असमंजस में रहते हैं। राखी का गिफ्ट वह अनमोल तोहफा होता है, जिसे सारी उम्र याद रखा जाता है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए प्यार भरी राखी खरीद ली है और भाई भी अब बहन के लिए रक्षा बंधन का गिफ्ट लेने की तैयारी कर रहे हैं। बहन अगर पढ़ती है तो उसके लिए एजुकेशन से जुड़ी चीजें दे सकते हैं। करियर इंडिया हिंदी महंगाई के इस दौर में बहन को राखी पर स्पेशल गिफ्ट आईडिया लेकर आया है। देखिये टॉप 10 रक्षाबंधन गिफ्ट्स लिस्ट।

ऐजुकेशन पॉलिसी
यदि आपकी बहन अविवाहित है और कुछ बनना या कर गुजरना चाहती है, लेकिन पैसे की तंगीके आगे बेबस है, तो गिफ्ट में आप उसे ऐजुकेशन पॉलिसी दे सकते हैं। यदि आपकी बहन शादीशुदा है, तो यह पॉलिसी उसके बच्चों दे सकते हैं। यकीनन खूबसूरत गिफ्ट आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा, जो उनके करियर ग्रोथ में मददगार साबित होगा।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
यह एक प्रकार की बचत योजना है, जोकि अलग-अलग मूल्य की होती हैं। एक निश्चित रकम के बाद इसमें अच्छी रकम जमा हो जाती है। इसे आप अपनी पॉकेट के हिसाब से दे सकते हैं।
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी
यदि आपकी बहन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में वह आप से पैसे मांग ने में झिझकती है, तो बेस्ट लाइफटाइम गिफ्ट है मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी। लेकिन ध्यान रखें कि हर राखी पर आप इसे रिन्यू कराना ना भूलें। समय का पता नहीं कब क्या हो जाए। ऐसे में आपका यह तोहफा आपकी बहन को स्वास्थ्य संबंधित खर्चों से बचाएगा।
गिफ्ट वाउचर
यदि पॉकेट मंहगे तोहफे की इजाजत नहीं दे रहा, तो वाउचर बेस्टऑप्शन है। आजकल अधिकांश कंपनियां, रेस्टरां, स्पा, सैलून , बड़े स्टोर आदि हर कीमत के वाउचर बेचती हैं। इन वाउचर से आप मनमर्जी की शॉपिंग की इजाजत बहन को दे सकते हैं।
नॉवल व सीडी
यदि आपकी बहन को पढ़ना पसंद है, तो नॉवल उसके लिए बेस्ट राखी गिफ्ट होगा। यदि बहन छोटी है तो गेम, पढ़ाई व स्टोरी की सीडी भी दी जा सकती है।आज कल नॉवल व सीडी की बेस्ट रेंज, बेस्ट प्राइज में विभिन्न शॉपिंग साइटस पर उपलब्ध है।
गैजेटस
आपकी बहन छोटी या बड़ी उसे तकनीक से जोड़ें। इसके लिए कई ऑप्शन ऑनलाइन व ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध हैं, जैसे मोबाइल, हेडफोन, आईपैड, ईयरफोन, लैपटॉप, हार्डड्राइव, पेन ड्राइव, पॉवर बैंक, ब्लूटुथ आदि।
कॉलाज
बचपन से अबतक आपने न जाने कितने पल एक साथ बिताएं होंगे। उन खास पलों को आपने अपने कैमरे में भी कैद किया होगा। तो बस अब उन सारे पिक्चर्रस को कैमरे से निकालें और एक अच्छे से कॉलाज बनाएं और प्यारी बहना को राखी गिफट दें। पुरानी यादों को देखकर वह मुस्कुराएं बिना नहीं रह पाएगी।
टू-व्हीलर
कॉलेज गोंइग बहनों के लिए भला स्कूटी से बढ़कर और क्या गिफट हो सकता है। जी हां-गाड़ी कंपनी में कार्यरत मनीश का कहना है कि राखी में गिफट देने के लिए इन दिनों स्कूटी की बुकिंग खूब होती है। बस आपको बहन के पंसदीदा कलर के बारे में जानना आवष्यक है।
इलेक्ट्रनिक सामान
पिछले कई दिनों से बहन कोई इलेक्ट्रनिक आइटम खरीदने का सोच रही है, लेकिन पैसे की तंगी उसे खरीदने नहीं दे रही। ऐसे में आप उसे वह आइटम सरप्राइज के तौर पर दे सकते हैं। यकीन मानिए फीलिंग वाले सरप्राइज से वह बहुत खुश होगी।
गोल्ड
गोल्ड यानी सोना। रूप निखारने के साथ-साथ इंवेस्टमेंट का भी बढ़िया साधन है। और कुछ समय बाद यह अच्छा रिटर्न भी देती है। यदि आपकी बहन ज्वैलरी की शौकीन है तो आप उसे पेंडेंट, रिंग, इयरिंग, चेन, टाप्स आदि दे सकते हैं। यदि वह ज्वैलरी की शौकीन नहीं है तो फिर उसे गोल्ड के सिक्के दे सकते है। यह कई वजन में उपलब्ध होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











