Draupadi Murmu President Of India: आजादी से अब तक भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट

देश के राष्ट्रपति को हमेशा ही देश के पहले नागरिक का ओहदा प्राप्त होता है। उसी तरह से भारत के राष्ट्रपति को देश का सर्वप्रथम नागरिक माना जाता है। देश के प्रथम नागरिक के साथ-साथ राष्ट्रपति तीनों सेना- थल सेना, जल सेना और वायु सेना के प्रमुख हैं इसी के साथ वह विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रमुख भी होते हैं। भारत के संविधान में दिए अनुच्छेद 52-62 में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया का विस्तार में वर्णन है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद थे। 1947 में में भारत के आजाद होने के बाद जब 1950 में देश का संविधान लागु किया जा रहा था उस समय वह कास्टीट्यूशनल हेड भी थे।

President Of India Draupadi Murmu: आजादी से अब तक भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट

Draupadi Murmu Biography Education Qualification द्रौपदी मुर्मू के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारीDraupadi Murmu Biography Education Qualification द्रौपदी मुर्मू के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया

भारत के संविधान के अनुच्छेद 52-62 में राष्ट्रपति के चुनाव का विस्तार में वर्णन किया गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है और यहां के राष्ट्रपति के चुनाव में जनता की भागिदारी होती है। इसमें फर्क इतना है कि राष्ट्रपति चुनाव में नागरिकों की अप्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी होती है।राष्ट्रपति के चुनाव में जनता के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने गए प्रतिनिधियों यानी एमपी (MPs) और एमएलए (MLAs) की भागिदारी से होता है।

राष्ट्रपति का चुनाव एकलसंक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से होता है। राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाता है। जिसमें एमपी हरे पेन का प्रयोग करते हैं और एमएलए गुलाबी पेन का प्रयोग कर अपना वोट कास्ट करते हैं। ताकि एमपी और एमएलए के वोटों को अलग-अलग गिने जा सके।

भारत के 15वें राष्ट्रपति

हाल के कुछ दिनों से राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर भारत में खुब हलचल है। भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई 2022 को संपन्न किया गया। राष्ट्रपति के चुनाव की इस प्रक्रिया के दौरान हर एक एमपी की वोट वैल्यू 700 थी और वहीं हर एक एमएलए के वोट की वैल्यू उस राज्य की जनसंख्या पर आधारित है जहां का वो एमएलए है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रेदश के एमएलए की वैल्यू उत्तराखंड के एमएलए की वैल्यू से ज्यादा होगी। कल राष्ट्रपति के चुनाव के बाद आज यानी 21 जुलाई 2022 को शाम 7:40 के आस पास रिजल्ट की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुना गया। इससे पहले भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद थे।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

15. द्रौपदी मुर्मू

20 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में आज जारी चुनाव रिजल्ट के अनुसार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत हुई है। और 5 साल के लिए उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है।

14. रामनाथ कोविंद

श्री राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद का कार्यभार 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक संभाला।

13. प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति के पद 25 जुलाई से 25 जुलाई 2017 तक कार्यरत रहे।

12. प्रतिभा देवीसिंह पाटील

प्रतिभा देवीसिंह पाटील जुलाई 2007 से जुलाई 2012 तक राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहीं। वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति भी थी।

11. डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल जुलाई 2022 से जुलाई 2007 तक चला था।

10. के.आर नारायणन

के.आर नारायणन का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल जुलाई 1997 से 2002 तक संभाला।

9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा

डॉ. शंकर दयाल शर्मा जुलाई 1992 से 1997 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रहे थें।

8. आर वेंकटरमण

आर वेंकटरमण जुलाई 1987 से 1992 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

7. ज्ञानी जैन सिंह

ज्ञानी जैन सिंह राष्ट्रपति पद का कार्यकाल जुलाई 1982 से जुलाई 1987 तक चला।

6. नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी जुलाई 1977 से 1982 तक राष्ट्रपित के पद पर कार्यरत थे।

5. डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक था।

4. वी. वी. गिरि

वी. वी. गिरि दो बार देश के राष्ट्रपति बने। पहले कार्यकाल का समय 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 था। दूसरी बार राष्ट्रपति के पद पर उनका कार्यकाल 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक था।

3. डॉ जाकिर हुसैन

डॉ जाकिर हुसैन ने 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति पद पर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आये। राष्ट्रपति पद पर उनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक का था।

1. डॉ राजेंद्र प्रसाद

डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्होंने राष्ट्रपति का पद 26 जनवरी 1950 से संभाला और 13 मई 1962 तक वह देश के राष्ट्रपति रहे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Draupadi Murmu elected as 15th president of India. 20 July 2022 President election was held in India. The result came out today and NDA representative Draupadi Murmu won the president election of India and become the 15th President of India. Know the whole list of president in India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X