PMRBP Award 2023 List: जानिए किन 11 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023

PMRBP Award 2023 List: भारत आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जंयती और तीसरा पराक्रम दिवस मना रहा है। आज यानी 23 जनवरी को इस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के महाउपलक्ष्य पर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चुने गए बच्चों को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल किया जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 के लिए चुने गए वितेजाओं को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार से इस बार 11 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 11 बच्चों में 5 लड़कियां और 6 लड़कें है। पिछले साल यानी 2022 में इस पुरस्कार से करीब 29 बच्चों को सम्मानिक किया गया था। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार 23 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए बच्चों से 24 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत करेंगे। ये पुरस्कार 5 वर्ष से 18 वर्ष की आयु वाले बच्चों को दिया जाता है।

PMRBP Award 2023 List: जानिए किन 11 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023

खेल की श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 विशाखापट्टनम की 11 वर्षीय अलाना मीनाक्षी ने जीते है। 2022 में आयोजित हुई ऑनलाइन एशियन नेशंस चेस चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अंडर 14 गर्ल्स टीम में अच्छा प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की श्रेणियां

हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से असाधारण बच्चों को सम्मानित किया जाता है। उनकी प्रतिभा को और आगे बढ़ाने और अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार को विभिन्न श्रेणियोंके के अनुसार दिया जाता है, जो इस प्रकार है-

1). कला और संसकृति
2). बहादुरी
3). इनोवेशन
4). शैक्षिक
5). समाजिक सेवा
6). खेल

2023 में जिन श्रेणियों में बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा वो इस प्रकार है-

कला और सांस्कृति - 4
बहादुरी - 1
इनोवेशन - 2
समाजिक सेवा - 1
खेल - 3

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार में कौन होगा शामिल

जारी एक प्रैस रिलीज से जानकारी प्राप्त होती है कि आज यानी 23 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई शामिल होंगे और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 11 बच्चों को चयन किया गया है। इन बच्चों को चयन ऊपर दी गई विभिन्न श्रेणियों के माध्यम से किया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के वितेजा बच्चों को एक पदक, 1 लाख रुपये की नकग राशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
PMRBP Award 2023 List: India is celebrating Netaji Subhash Chandra Bose's 126th birth anniversary and third bravery day today. Today i.e. on January 23, on the great occasion of the birth anniversary of this Netaji Subhash Chandra Bose, the Prime Minister's National Child Award ceremony will be organized at Vigyan Bhavan in Delhi. Of the 11 children who have been awarded the Prime Minister's National Child Award, 5 are girls and 6 are boys.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X