मीन (19 फरवरी - 20 मार्च) : वर्ष 2025 शुय हो चुका है और सभी इस वर्ष का स्वागत पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। ऐसे में करियर को लेकर भी लोगों के मन में तमाम सवाल हैं। बात अगर मीन राशि की करें तो 2025 मीन राशि वालों के लिए करियर में चुनौतियों और अवसरों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। यह करियर होरोस्कोप आचार्य अजय द्विवेदी द्वारा हमारी लाइफस्टाइल वेबसाइट बोल्डस्काई को बताये गये राशिफल का अंश है। पूरे वार्षिक राशिफल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आइए, जानते हैं कि 2025 का साल मीन राशि वालों के करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए कैसी रहेगी-
शनि, बृहस्पति और राहु जैसे ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल आपके करियर को अनुशासन, ग्रोथ और एडैप्टेबिलिटी के साथ प्रभावित करेगी।
शनि की साढ़े साती: सालभर शनि की साढ़े साती का असर रहेगा, जिससे बिजनेस और घरेलू मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं। 29 मार्च से शनि का मीन राशि में गोचर बड़े संघर्ष और उलझनों को बढ़ा सकता है।
राहु का प्रभाव: 18 मई तक राहु का प्रभाव मीन राशि पर बना रहेगा, जो कन्फ्यूजन, देरी और प्रोफेशनल व पर्सनल रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है।
सूर्य का गोचर: 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य का मीन राशि में गोचर रहेगा, जिससे व्यवहार में तनाव और जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
मंगल की दृष्टि: 14 जून से 13 सितंबर तक मंगल की दृष्टि मीन राशि पर रहेगी, जो जमीन-जायदाद और बच्चों से जुड़ी खुशियों में सुधार के मौके लाएगी।
सभी राशियों का करियर होरोस्कोप
बृहस्पति का अनुकूल स्थान: 14 मई से 18 अक्टूबर तक बृहस्पति का चौथे भाव में मिथुन राशि में गोचर रहेगा। यह समय माता-पिता की सेहत में सुधार और आपके प्रयासों में प्रगति लेकर आएगा। जो अवसर पहले हाथ से फिसल गए थे, वे अब आपके पक्ष में आ सकते हैं।
बृहस्पति की उच्च स्थिति: 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक बृहस्पति पंचम भाव में उच्च स्थिति में रहेगा। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।
पूरा राशिफल इस वीडियो में देखें-
शुभ दिन और रंग
शुभ दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार और शनिवार।
शुभ रंग: पर्पल, हल्का पर्पल, पीला और नारंगी।
शनि और बृहस्पति की संयुक्त ऊर्जा वित्तीय स्थिरता और पारिवारिक व व्यापारिक मसलों को सुलझाने में मदद करेगी। बस साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें और प्रॉफिट-खर्च में संतुलन बनाए रखें। मेहनत और निरंतरता के साथ आप 2025 की चुनौतियों को पार कर सकते हैं और अवसरों को गले लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











