Meen Rashi ka Career Rashifal: मीन राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आयेगा साल 2024

By पं. राम नारायण पांडेय

मीन राशि वालों, तैयार हो जाइए, क्योंकि 2024 में आपके करियर में एक बड़ा उछाल आने वाला है। वर्ष की शुरुआत से ही मंगल और सूर्य आपको सफलता के मार्ग पर लेकर जाएगा। मंगल ग्रह रक्षा का प्रतीक होता है वहीं सूर्य बुद्धिमता का। दोनों ही जब प्रबल हों तो करियर में उछाल आना तो तय है। लेकिन हां यह तभी संभव होगा जब आप कड़ी मेहनत करेंगे।

Meen ka Career Rashifal: मीन राशि के लिए नए अवसर लायेगा साल 2024

मंगल और सूर्य के प्रबल प्रभाव से जहां आपकी नौकरी बची रहेगी वहीं साल की शुरुआत होते ही बृहस्पति आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यदि आप व्यवसाय में हैं, तो आप अपनी उत्पादकता के स्तर में सुधार कर सकते हैं। यदि आप किसी सर्विस सेक्टर में हैं, तो नई परियोजनाओं पर काम करने का सही मौका है। इस मौके को अपने हाथ से जाने मत दें।

जनवरी से मार्च तक का समय बेहद अनुकूल है। हालांकि आपको शनि के प्रभाव से सावधान रहना होगा। सामाजिक संबंधों और आकांक्षाओं पर शनि का प्रभाव पड़ सकता है। यह पॉजिटिव भी हो सकता है और निगेटिव भी। इसे एक बाधा के रूप में देखने के बजाय इसे चुनौती के रूप में लें और डटे रहें। इन चुनौतियों से आसानी से निपटने के लिए ध्यान और स्वयंसेवा जैसी तकनीकों का उपयोग करें। सकारात्मक सोच और दृढ़ता के साथ आप अपने करियर में सफलता की ओर बढ़ेंगे। यही नहीं जनवरी से मार्च के बीच कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

विदेश यात्रा का योग

यदि आप विदेश में अपना करियर बढ़ाने का सपना देख रहे हैं तो मार्च के बाद आपको स्थिति आपके अनुकूल होगी। 2024 मीन राशि वालों के उन छात्रों के लिए अनुकूल है जो विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास क रहे हैं। दूसरे घर में बृहस्पति सफलता लाता है और लेकिन मार्च-अप्रैल में थोड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, शनि आपको अपने काम में कमियों को भरने और सफलता की राह पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। यदि आप व्यवसाय में हैं तो अप्रैल माह के आसपास प्रगति की गति धीमी होने की संभावना है। लेकिन मात्र दो महीने में सब कुछ सामान्‍य हो जाएगा।

नए प्रोजेक्ट आने की प्रबल संभावना

बुध आपको आपके सामने आने वाले अवसरों से अवगत करा सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मई और जून के आसपास आपको इंटरव्‍यू के अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान जॉब में नए प्रोजेक्ट मिलने की भी संभावना है। आईआईटी जेईई, यूपीएससी, नीट, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल है।

मई महीने के बाद बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिक विकास का दौर शुरू कर सकता है। आपकी अंतर्ज्ञान और मानसिक क्षमताएं बढ़ सकती हैं। यह आपके आंतरिक स्व से जुड़ने और उच्च ज्ञान की तलाश करने का समय है। यदि आप अपने निरंतर कोशिशें करते रहे तो अक्तूबर के बाद अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। मंगल के प्रभाव से मीन राशि वालों का दायरा बढ़ेगा अक्टूबर के बाद आप बड़े प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं।

कुल मिलाकर साल 2024 में आपके करियर की संभावनाएं बहुत अच्छी नजर आ रही हैं। यह परिवर्तन मीन राशि वालों की नौकरी के लिए शुभ समय लेकर आएगा। कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी। विदेश यात्रा का लाभ भी मिल सकता है।

लेखक परिचय- पं. राम नारायण पांडेय लखनऊ के ज्योतिष हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Read Pisces Career Horoscope 2024 in Hindi. Here is what Pandit Ram Narayan Pandey of Lucknow predicts for Pisces people in their Career Horoscope. Pisces career future in 2024 in horoscope of Pisces students, professionals and businessmen.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+